भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, कोरोना के बीच एलओसी पर आतंकी ठिकाने तबाह

भारतीय सेना

नई दिल्ली। शुक्रवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। एक तरफ जहां पर पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान इस मुश्किल घड़ी में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में घुसपैठ कराने की नाकाम कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने फिर से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में संघर्ष विराम का उलंघन करने की कोशिश की जिसका जवाब सेना ने दिया।

भारतीय सेना ने इस संघर्ष विराम के उल्लंघन का कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान स्थित कई आतंकी लांच पैड को तबाह कर दिया। सेना की तरफ की गई जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी पैड को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने पाक स्थित चौकियों पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की और कई चौकियों को तबाह कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के इस जवाबी कार्रवाई में आतंकी लॉंच पैड के साथ-साथ भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद नष्ट हुए हैं। कार्रवाई में पाकिस्तान की तरफ से भारी नुकसान की खबर है। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई में भारी हथियारों का उपयोग किया और सीमा पार स्थित आतंकी लांच पैड और गोला-बारूद के जखीरे को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई की। इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तहत-नहस कर दिया है।’

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि भारत इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। भारत सहित दुनिया के कई देश कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हैं। लेकिन ऐसे समय में भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है और लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने की कोशिशें कर रहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, कोरोना के बीच एलओसी पर आतंकी ठिकाने तबाह

भारतीय सेना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts