कोरोना वायरस से बचाव- DRDO ने तैयार किया बॉयो सूट

कोरोना वायरस से बचाव

नई दिल्ली। भारत में कोरोन वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच डीआरडीओ ने देश के मेडिकल कर्मियों को राहत की खबर दी है। डीआरडीओ ने कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहे मेडिकल कर्मियों को खतरनाक वायरस से बचाने के लिए बॉयो सूट तैयार किया है।

डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के अनुसार, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण को तैयार करने के लिए कोटिंग, नैनो टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल का प्रयोग किया है। बता दें कि इस बायो सूट को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी हो रही है।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बनाए गए इस सूट को डीआरडीओ ने शानदार बताया है। डीआरडीओ के मुताबिक, यह सूट कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावशाली तरीके से निपटने में सक्षम है।

गौरतलब है कि डीआरडीओ ने इससे पहले सेना के लिए इसी प्रकार की खास सूट का तैयार किया था। फिलहाल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जिस सूट को तैयार किया गया है वह कोरोना का मुकाबला कर रहे मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और पैरामेडिकल के जीवन की रक्षा करेगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Huawei Mate 80

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?

Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Dec 16, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025
Realme Neo 7 Turbo

Realme Neo 7 Turbo AI: दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस से भरपूर नया स्मार्टफोन

Realme Neo 7 Turbo AI: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और धांसू फोन…

Sep 7, 2025

फिलहाल देश में प्रतिदिन बायो सूट के उत्पादन की क्षमता 7000 सूट है। हालांकि एक वेंडर ने कहा है कि वह प्रतिदिन 15 हजार सूट तैयार करने की कोशिश में लगा है। बता दें कि देश में बॉयो सूट की बनाने का काम डीआरडीओ अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर करता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कोरोना वायरस से बचाव- DRDO ने तैयार किया बॉयो सूट

कोरोना वायरस से बचाव
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts