नई दिल्ली। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब 70 से ज्यादा देशों में अपना पांव पसार चुका है। एक तरफ जहां दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस के नाम से अपने अंदर डर बनाए हुए हैं। अब ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला अमेरिका के व्हाइट हाउस से आया है। खबरों के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए शामिल हुए थे। मालूम हो कि इस वायरस के चलते दुनियाभर में 3000 से ऊपर लोगों की जानें गई हैं।
बता दें कि जिस राजनीतिक कार्यक्रम में ट्रंप मौजूद थे, वहां एक ऐसा शख्स मौजूद था, जिसका शरीर कोराना वायरस से संक्रमित था। इस खबर की पुष्टि होते ही व्हाइट हाउस में हड़कंप मच गया। मालूम हो कि अमेरिका में चुनाव आने वाला है जिसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति काफी सक्रिय हैं।
अभी हाल ही में ट्रंप अपनी पत्नी मलेनिया और बेटी इंवाका के साथ भारत दौरे पर आए हुए थे। जिसका एक राजनीतिक समीकरण अमेरिका में आने वाले चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा था। अमेरिका में भारी संख्या में भारत के लोग हैं, जिनका वोट ट्रंप के लिए काफी हद तक मायने रखता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
हाल ही में अमेरिका में ऐसा ही कुछ राजनीतिक कार्यक्रम चल रहा था जिसका हिस्सा बनने ट्रंप वहां पहुंचे थे। जब ये मामला सामने आया और कोरोना से संक्रमित उस मरीज की पुष्टि हुई। तब व्हाइट हाउस में हड़कंप मच गया। हालांकि ट्रंप ने कहा कि मुझे इसकी कोई फिक्र नहीं है और मेरा शेड्यूल पहले के मुताबिक ही चलेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































