नई दिल्ली। Coronavirus in India – भारत में कोराना वायरस का मामला सामने आया है। दिल्ली में कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद सरकार ने पीड़ित के ऊपर निगरानी रखने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक कोरोना का एक-एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत स्थिर है। दिल्ली में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 5 मामले उजागर हुए हैं।
खबरों के मुताबिक, दिल्ली के कोरोना पीड़ित मरीज को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति हाल ही में इटली से लौटा था। बता दें कि इटली में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 1,694 मामले सामने आए हैं।
कोरोना वायरस के दो ताजे मामले सामने आने के बाद दोनों ही मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले केरल में तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। तीनों मरीज उस वक्त की चीन की यात्रा से वापस आए थे। फिलहाल तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) को फैलने से रोकने के लिए देश के अलग-अलग 21 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 2000 से अधिक लोगों की जांच की गई। इन लोगों को आईटीबीपी के छालवा और मानेसर कैंप में रखा गया है। इन लोगों पर बारीकी से निगरानी की जा रही है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से अबतक 3000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। अकेले चीन में 2,192 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। अबतक कोरोना विश्व के 60 से अधिक देशों में अपना पांव पसार चुका है। कई देशों में कोरोना को लेकर विशेष सावधानी रखी जा रही है।
कोरोना का सबसे पहला ममला दिसंबर 2019 में सामने आया था। सबसे पहले चीन के वुहान में इस वायरस से पीड़ित लोगों का पता चला था। चीन में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 80 हजार से अधिक हो गई है। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप चीन के बाद दक्षिण कोरिया में पाया गया है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































