रणबीर और रितिक इस कदर फिदा हैं कटरीना कैफ के हुनर पर

रणबीर और रितिक

मुंबई। बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा होगा जो कटरीना कैफ की खूबसूरती और स्टाइल से इंप्रेस नहीं होगा। समय के साथ कटरीना ने अपनी फिटनेस और ऐक्टिंग स्किल्स से भी लोगों को काफी इंप्रेस किया है। ऐसे में उनके को-स्टार्स उनकी स्किल्स से इंप्रेस न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। कटरीना के पास एक ऐसा हुनर भी है जिससे उनके को-स्टार रितिक रोशन और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड रितिक रोशन भी काफी इंप्रेस हैं।

दरअसल कटरीना को बाइक चलाना काफी पसंद है और उन्हें कई फिल्मों में भी बाइक चलाते हुए सीन दिए हैं। रितिक और रणबीर दोनों कटरीना के इस हुनर के गवाह हैं। अगर आपने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा देखी है तो उसका गाना ख्वाबों के परिंदे भी आपको याद होगा जिसमें रितिक कटरीना के पीछे बाइक पर बैठे हुए हैं।

रितिक ने इस गाने के शूट के बारे में याद करते हुए बताया कि वह पहले कटरीना के पीछे बाइक पर बैठने पर काफी डरे हुए थे लेकिन उन्हें पता नहीं था कि कटरीना पिछली सीट पर किसी को बैठाकर इतनी बढिय़ा बाइक राइडिंग कर सकती हैं। रितिक ने बताया कि उनके लिए यह एक गजब का अनुभव था।

वैसे कभी कटरीना के बॉयफ्रेंड रहे रणबीर कपूर भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को जता चुके हैं कि वह कटरीना की इस स्किल से कितना इंप्रेस हैं। उन्होंने कहा कि जब बाइक पर आपके पीछे कोई बैठा हो तो आपको काफी कंट्रॉल रखना होता है। उन्होंने कहा कि वह खुद कभी किसी को पीछे बैठाकर बाइक नहीं चलाते हैं लेकिन कटरीना इस काम को बखूबी अंजाम देती हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना एक लंबे अर्से बाद एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म आने वाले 24 मार्च को थिअटर्स में रिलीज होगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

रणबीर और रितिक इस कदर फिदा हैं कटरीना कैफ के हुनर पर

रणबीर और रितिक
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts