नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने अपनी सास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, उसे शक था कि उसकी पत्नी के दो बार गर्भपात कराने के फैसले के पीछे उसकी सास थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतका पश्चिम विहार के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थीं। 14 फरवरी को जब वह मुंडका की तरफ आ रही थीं तो उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के दामाद पंकज और उसके दो साथियों उज्ज्वल डबास और अजीत ने महिला पर कथित रूप से गोलियां चलाईं, जब वह ई-रिक्शा में थीं। उन्हें पांच गोलियां मारी गई थीं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सूचना के आधार पर बुधवार को एक आरोपी उज्जवल डबास को लाडपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य दो आरोपी अजीत और पंकज अभी भी फरार हैं। उज्जवल के पास से एक पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किये गये हैं। साथ ही अन्य दो आरोपियों अजीत और पंकज की तलाश अभी जारी है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































