अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर, तैयारी शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दो दिवसीय भारत दौरा 24 और 25 फरवरी को होने वाला है। ट्रंप अपने भारत दौरे को लेकर खासे उत्साहित दिखे। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त भी बताया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह बेहतर इंसान भी हैं। उम्मीद है हमारे रिश्ते आगे और मजबूत होंगे।

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया अच्छा इंसान

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें भारत यात्रा का बेसब्री से इंतजार है। ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले अपने कार्यक्रम को लेकर भी खुशी जाहिर की है। व्हाइट हाउस की घोषणा के एक दिन बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि मैं भारत जाने के लिए उत्सुक हूं। एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह बेहतर इंसान भी हैं।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह के अंत में पीएम मोदी से बात की और बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट से अहमदाबाद के न्यू स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) तक लाखों लोग उनका स्वागत करेंगे। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा 24 फरवरी को है। भारत में ट्रंप का दो दिवसीय दौरा है। पहले ट्रंप नई दिल्ली आएंगे उसके बाद गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे।

अहमदाबाद में ह्यूस्टन के हाउडी मोदी जैसा कार्यक्रम

अहमदाबाद में ट्रंप के स्वागत के लिए ह्यूस्टन के हाउडी मोदी जैसा ही एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ट्रंप अहमदाबाद में भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई व्यापारिक और रक्षा सौदों को अंतिम रूप दिए जाने की भी संभावना है। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप की दो दिवसीय यात्रा से पहले मोदी सरकार अमेरिकी रक्षा फर्म लॉकहीड मार्टिन से 2.6 अरब डॉलर में 24 एमएच-60 आर सीहॉक हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी देने की प्रक्रिया में है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

पीएम मोदी ने कहा- ट्रंप का दौरा पूरी दुनिया के लिए शुभ

अपने भारत दौरे को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के कुछ घंटे बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप व उनकी पत्नी मलेनिया ट्रंप के इस महीने के अंत में भारत आने की सूचना से वह बेहद खुश हैं। दोनों देश कई क्षेत्रों में एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। हमारे प्रगाढ़ होते रिश्ते हमारे नागरिकों के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए शुभ होगा। भारत अपने सम्मानित मेहमान का यादगार स्वागत करेगा।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम को साज सज्जा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के मद्देनजर गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर साबरमती आश्रम तक के मार्ग को सजाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। अहमदाबाद में ट्रंप का रोड शो भी होगा। रोड शो के बाद ट्रंप अहमदाबाद में ही एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर, तैयारी शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts