टोक्यो। हांगकांग से जापान के योकोहामा पहुंचे यात्री जहाज में कम से कम 10 लोगों के खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। असाही टीवी ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि योकोहामा बंदरगाह पर पहुंचे यात्री जहाज में करीब 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार जापान के स्वास्थ्य मंत्री कटसुनोबु काटो ने पत्रकारों से कहा, यात्री जहाज पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 10 लोगों को अस्पताल भेजा जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने सभी यात्रियों से 14 दिन तक जहाज पर ही रहने के लिए कहा है।
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा के अनुसार कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जहाज,जिसमें लगभग 2700 यात्री सवार हो सकते है, को अलग किसी स्थान पर रखा जा सकता है।
चीन में वायरस के 3,887 नए मामले आए सामने, 65 नई मौतें
चीन में 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,887 नए मामलों की पुष्टि हुई। कोरोना वायरस के चीन में इन हिस्सों में 65 लोगों की नई मौतें भी हुई हैं। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से बताया कि सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुई हैं।
आयोग ने कहा कि मंगलवार को 3,971 और नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। मंगलवार को भी 431 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए और 262 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीन में कोरोनावायरस के पुष्टि हुए मामलों की संख्या मंगलवार के अंत तक 24,324 तक पहुंच गए थे, आयोग ने कहा कि इस बीमारी से कुल 490 लोगों की मौत हुई है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
कोरोना वायरस संक्रमण 982 लोगों को छुट्टी
आयोग ने कहा कि 3,219 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,260 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। ठीक होने के बाद कुल 892 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। आयोग ने कहा कि 252,154 लोगों के करीबी संपर्क में होने का पता चला है, उनमें से 18,457 को मंगलवार को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई, जबकि 185,555 अन्य अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं।
मंगलवार के अंत तक, हांगकांग के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में एक की मौत सहित 18 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि मकाउ एसएआर में 10 और ताइवान में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। भारत में सबसे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस का मामला सामने आया था।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































