नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व सीएम (Former Delhi CM Sheila Dixit) और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित (Congress leader Sheila Dixit) का शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्तपताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। दिल्ली के यमुना नदी के किनारे (Yamuna River in Delhi) स्थित निगम बोध पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस अवसर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। शीला दीक्षित को दिल्ली की शिल्पकार भी कहा जाता था।
शनिवार को शीला दीक्षित के निधन के बाद निजामुद्दीन स्थित उनके घर पर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। रविवार को शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज पहुंचीं। इस मौके पर सुषमा स्वराज ने पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के साथ अपने रिश्तों को याद करते हुए कहा कि वह उनके लिए एक कांग्रेस नेता भर नहीं थीं बल्कि एक दोस्त और बहन जैसी थीं। सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के साथ अपने आत्मीय रिश्तों का जिक्र किया।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































