नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने इस्तीफा दे दिया है। निकी ने अचानक ही इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। निकी का इस्तीफा ट्रंप प्रशासन के लिए एक झटका है। ट्रंप ने निकी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, व्हाइट हाउस ने हालांकि अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन खबरें हैं कि ट्रंप निकी से बुधवार को मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें कि निकी को जनवरी 2017 में यूएन में अमेरिकी राजदूत बनाया गया था। तबसे निकी हेली अमेरिकी प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण अंग की तरह काम कर रही थी। वहीं ट्रंप ने ट्वीट कर पहले ही बता दिया था कि निकी कुछ बड़ा ऐलान करने वाली हैं।
Big announcement with my friend Ambassador Nikki Haley in the Oval Office at 10:30am.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 9, 2018
यह भी ट्रेंड में है 😊👇
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…
Feb 10, 2026Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
Jan 22, 2026Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
Dec 30, 2025
ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, ‘मेरी राजदूत दोस्त की तरफ से बड़ा ऐलान होने वाला है।’ इस्तीफा देने के बाद निक्की संयुक्त राष्ट्र में एक महीने के लिए अस्थायी राजदूत के पद पर रहेंगी। निक्की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी बतौर यूएन राजदूत अपनी सारी जिम्मेदारियों को हटा लिया है।
बता दें कि निकी का व्हाइट हाउस से अप्रैल 2018 में विवाद भी हो चुका है। निकी ट्रंप की आलोचक भी रहीं हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


































