सरकार ने चौथी बार बढ़ाई समय सीमा, अब इस तारीख तक करा सकेंगे आधार-पैन लिंक

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) ने आधार कार्ड को पैन से लिंक कराने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब आप इसे 30 जून तक लिंक करा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आधार को पैन से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही है।

रेलवे नई पॉलिसी अपनाकर कमाएगी करोड़ों

टैक्स डिपार्टमेंट की नीति निर्धारण संस्था सीबीडीटी ने अपने एक आदेश में कहा कि मामले पर विचार-विमर्श के बाद आईटी रिटर्न्स फाइल करने के लिए पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने तीन बार इसकी समय सीमा बढ़ा चुकी है। इस बार सरकार ने पैन से आधार लिंक करने की डेडलाइन को चौथी बार बढ़ाया है।

आयकर विभाग अधिनियम की धारा 139 एए(2) कहती है कि एक जुलाई, 2017 तक जिन लोगों के पैन बन चुके हैं, वे 31 जुलाई, 2017 तक इसे अपने आधार से लिंक कर लें। हालांकि, इसके बाद सरकार ने यह डेडलाइन 31 अगस्त, 2017 कर दी थी। फिर इसे 31 दिसंबर, 2017 तक बढ़ाया। अंतिम बार यह डेडलाइन बढ़ाकर 31 मार्च, 2017 की गई थी।

क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन

वहीं अभी तक देश में कुल 16.65 करोड़ लोग अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा चुके हैं। इस वक्त देश में 33 करोड़ जनता के पास पैन कार्ड है। सरकार ने टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आधार को पैन से लिंक करने को अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ-साथ पैन कार्ड को बनवाने के लिए भी आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।

बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए आधार से पैन को लिंक करने की समय सीमा को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब तक पांच जजों वाली कांस्टीट्यूशन बेंच का अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक कोई अंतिम तिथि नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट विभिन्न सेवाओं को आधार से जोड़ने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई कर रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

यह भी पढ़ें-

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

ओमपुरी के पांच ऐसे बयान जिसके कारण उनको माफी मांगनी पड़ी

आने वाली है सबसे तेज टेक्नोलॉजी, प्लेन से भी पहले पहुंचाएगी गन्तव्य स्थान पर


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

सरकार ने चौथी बार बढ़ाई समय सीमा, अब इस तारीख तक करा सकेंगे आधार-पैन लिंक

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts