Dhurandhar Movie: धुरंधर का सबसे अनएक्सपेक्टेड सीन जिसने नसीम मुगल को नर्वस कर दिया

Dhurandhar Movie: धुरंधर फिल्म में लुल्ली डकैत का किरदार भले छोटा हो, लेकिन उसकी मौजूदगी और एक सीन ने दर्शकों को चौंका दिया और नसीम मुगल को सुर्खियों में ला दिया।
Dhurandhar Movie

Highlights:

  • रणवीर सिंह के साथ सीन ने दर्शकों को चौंका दिया।
  • सीन पढ़कर खुद नसीम मुगल नर्वस हो गए थे।
  • डायरेक्टर की समझाइश के बाद हुआ शूट।

Highlights:

  • रणवीर सिंह के साथ सीन ने दर्शकों को चौंका दिया।
  • सीन पढ़कर खुद नसीम मुगल नर्वस हो गए थे।
  • डायरेक्टर की समझाइश के बाद हुआ शूट।

Dhurandhar Movie: फिल्म धुरंधर में जहां बड़े-बड़े किरदार चर्चा में हैं, वहीं इसके छोटे लेकिन प्रभावशाली कैरेक्टर्स भी दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गए हैं। ऐसा ही एक किरदार है लुल्ली डकैत का, जिसे अभिनेता नसीम मुगल ने निभाया है। बाबू डकैत के गैंग के सदस्य लुल्ली के फिल्म में केवल दो-तीन सीन हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर अलग ही चर्चा छेड़ दी है।

लुल्ली डकैत का सबसे चर्चित सीन वह है, जिसमें वह हमजा यानी रणवीर सिंह के किरदार के साथ एक बेहद अनएक्सपेक्टेड हरकत करता नजर आता है। यह सीन दर्शकों के लिए चौंकाने वाला रहा और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई। किरदार की लस्टी और ब्रूटल नेचर ने कहानी में अलग रंग भर दिया।

एक इंटरव्यू में नसीम मुगल ने बताया कि यह सीन पढ़ते ही वह खुद नर्वस हो गए थे। उन्होंने कहा कि जब यह सीन उनके पास आया तो पहली प्रतिक्रिया यही थी कि वह इसे नहीं कर पाएंगे। सीन पढ़ने के बाद उन्हें झिझक महसूस हुई और उन्होंने डायरेक्टर से साफ कहा कि यह उनके लिए आसान नहीं होगा।

नसीम के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें सीन की जरूरत और किरदार की मानसिकता समझाई। इसके बाद ही वह शूट के लिए तैयार हो पाए। उन्होंने यह भी बताया कि रणवीर सिंह ने सेट पर उन्हें इतना सहज महसूस कराया कि स्टारडम का कोई दबाव नहीं लगा। यह पूरा सीन सिर्फ दो टेक में पूरा हो गया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

धुरंधर के दूसरे पार्ट को लेकर भी नसीम ने बड़ा इशारा किया है। उन्होंने कहा कि पहला पार्ट सिर्फ झलक था, असली कहानी अब सामने आएगी। लुल्ली डकैत और अन्य किरदारों से जुड़े कई राज धुरंधर 2 में खुलेंगे, जिनमें कुछ हत्याओं और बैकग्राउंड घटनाओं की सच्चाई भी सामने आएगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshi Dubey

Himanshi Dubey

हिमांशी दुबे huntinews.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है। हिमांशी मुख्य तौर पर मनोरंजन, वेब सीरीज और रिजिनल सिनेमा से संबंधित विषयों पर लिखन कार्य करती हैं।

Dhurandhar Movie: धुरंधर का सबसे अनएक्सपेक्टेड सीन जिसने नसीम मुगल को नर्वस कर दिया

Dhurandhar Movie: धुरंधर फिल्म में लुल्ली डकैत का किरदार भले छोटा हो, लेकिन उसकी मौजूदगी और एक सीन ने दर्शकों को चौंका दिया और नसीम मुगल को सुर्खियों में ला दिया।
Dhurandhar Movie
Picture of Himanshi Dubey

Himanshi Dubey

हिमांशी दुबे huntinews.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 3 साल का अनुभव है। हिमांशी मुख्य तौर पर मनोरंजन, वेब सीरीज और रिजिनल सिनेमा से संबंधित विषयों पर लिखन कार्य करती हैं।

Related Posts