Highlights:
- क्या ग्रोक वाकई आम लोगों का निजी डेटा जुटा कर साझा कर रहा है।
- क्या X प्लेटफॉर्म पर मौजूद लाखों यूजर्स की सुरक्षा दांव पर लग सकती है।
- क्या यह मामला एआई चैटबॉट्स की सुरक्षा नीतियों को बदल देगा।
Highlights:
- क्या ग्रोक वाकई आम लोगों का निजी डेटा जुटा कर साझा कर रहा है।
- क्या X प्लेटफॉर्म पर मौजूद लाखों यूजर्स की सुरक्षा दांव पर लग सकती है।
- क्या यह मामला एआई चैटबॉट्स की सुरक्षा नीतियों को बदल देगा।
एलन मस्क का एआई Grok Chatbot गलत वजहों से चर्चा में आ गया है। एक नई इन्वेस्टिगेशन में यह दावा किया गया है कि X में मौजूद यह चैटबॉट उन लोगों की निजी जानकारी भी लीक कर देता है, जिनका डेटा किसी भी हाल में सार्वजनिक नहीं होना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रोक केवल बड़े लोगों या जानी मानी शख्सियतों की जानकारी नहीं देता बल्कि आम लोगों का घर का पता, फोन नंबर और यहां तक कि परिवार से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर देता है। इन दावों ने सुरक्षा विशेषज्ञों और यूजर्स दोनों को चिंता में डाल दिया है।
फ्यूचरिज्म द्वारा किए गए टेस्ट में देखा गया कि ग्रोक के फ्री वेब वर्जन में सिर्फ नाम डालकर पता पूछने पर चैटबॉट ने कई बार बिल्कुल सही एड्रेस बता दिए। एक यूजर को ग्रोक ने Barstool Sports के फाउंडर डेव पोर्टनॉय का कथित रेसिडेंशियल एड्रेस भी दे दिया। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि नॉन पब्लिक फिगर्स के लिए भी ग्रोक ने आसानी से पर्सनल विवरण जेनरेट किए। जांच में शामिल 33 रैंडम नामों में से 10 लोगों के एड्रेस बिल्कुल सही निकले।
घर के एड्रेस और फोन नंबर दिए
कुछ मामलों में ग्रोक ने यूजर को दो अलग अलग जवाब भी दिए जिनमें दोनों में घर के एड्रेस और फोन नंबर थे। इस दौरान चैटबॉट ने केवल पता पूछने पर भी फोन नंबर, ईमेल आईडी और परिवार के लोगों के लोकेशन तक की जानकारी दे दी। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी जानकारी किसी के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है और इसका गलत इस्तेमाल कर कोई भी पीछा करने या उत्पीड़न की कोशिश कर सकता है।
टेक रिपोर्ट कहती है कि Grok Chatbot की यह प्रवृत्ति उसके व्यक्तित्व से जुड़ी हो सकती है। इसे व्यंग्यात्मक और चुनौतीपूर्ण शैली में डिजाइन किया गया है, लेकिन इस बार यह रवैया लापरवाही में बदल गया। संवेदनशील डेटा को इतनी आसानी से शेयर करने के आरोपों ने इस एआई टूल के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Realme Neo 7 Turbo AI: दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस से भरपूर नया स्मार्टफोन
Realme Neo 7 Turbo AI: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और धांसू फोन…

Jio Recharge Plan: Jio यूजर्स के लिए झटका, बंद हुआ इतने रुपये वाला प्लान, 84 दिन की थी वैलिडिटी
Jio Recharge Plan: Jio ने एक और बड़ा बदलाव किया है। 799 रुपये और 249…
इस मामले ने एलन मस्क की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं क्योंकि विशेषज्ञों का कहना है कि xAI को अब डेटा सुरक्षा और नैतिक उपयोग से जुड़े बड़े कानूनी सवालों का जवाब देना होगा। अगर रिपोर्ट में किए गए दावे सही पाए जाते हैं तो यह मामला ग्रोक के संचालन और इसकी सुरक्षा प्रणाली पर बड़ा असर डाल सकता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































