प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की यूईआर-2 सड़क का उद्घाटन किया, कहा—दिल्ली बनेगी विकसित भारत की मिसाल

प्रधानमंत्री मोदी

Highlights:

  • पीएम मोदी ने किया यूईआर-2 सड़क का उद्घाटन
  • दिल्ली-एनसीआर कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार
  • पीएम ने कहा—दिल्ली बनेगी विकसित भारत की मिसाल

Highlights:

  • पीएम मोदी ने किया यूईआर-2 सड़क का उद्घाटन
  • दिल्ली-एनसीआर कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार
  • पीएम ने कहा—दिल्ली बनेगी विकसित भारत की मिसाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर अब देश के विकास का नया इंजन बन चुका है।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दिल्ली को ऐसा मॉडल शहर बनाना है, जहां हर कोई महसूस कर सके कि यह विकसित होते भारत की असली राजधानी है। उन्होंने कहा, “जब दुनिया भारत को देखती है तो उसकी पहली नजर दिल्ली पर पड़ती है। इसलिए यहां के विकास को लेकर हमारी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 11 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली-एनसीआर को बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक ढांचा और स्वच्छ वातावरण देने के लिए लगातार काम किया है। द्वारका एक्सप्रेसवे, पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और अब यूईआर-2 जैसी परियोजनाओं ने दिल्ली की तस्वीर बदल दी है। मेट्रो नेटवर्क और नमो भारत रैपिड रेल ने एनसीआर में यात्रा को पहले से कहीं आसान बना दिया है। मोदी ने इसे भाजपा सरकार की गुड गवर्नेंस की पहचान बताया।

पिछली सरकारों की लापरवाही से दिल्ली गड्ढे में चली गई

मोदी ने यह भी कहा कि लंबे समय तक दिल्ली में भाजपा सत्ता से दूर रही। पिछली सरकारों की लापरवाही की वजह से दिल्ली गहरे गड्ढे में चली गई थी। अब नई सरकार को पहले उस गड्ढे को भरने में ताकत लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा, “ठोस परिणाम आने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार दशकों पुरानी समस्याओं से निजात दिलाएगी।” उन्होंने खुशी जताई कि अब दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान चारों तरफ भाजपा की सरकारें हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का तेज विकास संभव होगा।

विरोधी दलों पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने विरोधी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता के विश्वास को पचा नहीं पा रहे हैं। कुछ महीने पहले दिल्ली और हरियाणा के लोगों को आपस में लड़ाने की साजिशें रची गई थीं। यहां तक कहा गया कि हरियाणा के लोग दिल्ली के पानी में जहर मिला रहे हैं। मोदी ने कहा कि ये झूठ अब अतीत की बात हो चुके हैं और दिल्ली-एनसीआर अब ऐसी राजनीति से मुक्त हो चुका है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

यमुना नदी की सफाई पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार की तारीफ की। उन्होंने बताया कि बहुत कम समय में 16 लाख मीट्रिक टन गाद यमुना से हटाई गई है जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। सार्वजनिक परिवहन में भी तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। अब तक 650 नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में शुरू की जा चुकी हैं और जल्द ही यह संख्या दो हजार को पार कर जाएगी। यह ग्रीन दिल्ली, क्लीन दिल्ली के मंत्र को मजबूती देगा।

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की तस्वीर बदल रही है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में यहां का हर नागरिक गर्व से कह सके कि उसकी राजधानी विकसित भारत का असली प्रतिबिंब है। दिल्ली का कायाकल्प केवल विकास की परियोजनाओं से नहीं, बल्कि बेहतर जीवन स्तर, स्वच्छता और हरित पहल से होगा। यही हमारी सरकार का संकल्प है और यही हम करके दिखाएंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की यूईआर-2 सड़क का उद्घाटन किया, कहा—दिल्ली बनेगी विकसित भारत की मिसाल

प्रधानमंत्री मोदी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts