पटना एयरपोर्ट पर दो बार बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बचीं 175 जिंदगियां

पटना एयरपोर्ट

Highlights:

  • रात में रनवे ओवरशूट, पायलट ने गो-अराउंड कर बचाई जान
  • सुबह उड़ान के बाद पक्षी से टकराया विमान, इमरजेंसी लैंडिंग
  • दोनों घटनाओं में इंडिगो पायलट की सूझबूझ रही अहम

Highlights:

  • रात में रनवे ओवरशूट, पायलट ने गो-अराउंड कर बचाई जान
  • सुबह उड़ान के बाद पक्षी से टकराया विमान, इमरजेंसी लैंडिंग
  • दोनों घटनाओं में इंडिगो पायलट की सूझबूझ रही अहम

पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक के बाद एक दो गंभीर विमान हादसों की आशंका टल गई। पहला मामला रात करीब नौ बजे सामने आया जब दिल्ली से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2482 की लैंडिंग के दौरान रनवे ओवरशूट हो गया। रनवे की तय टचडाउन जगह पार हो गई और विमान के मुख्य लैंडिंग गियर ने नीचे जमीन को छू लिया था।

इस स्थिति में अगर पायलट ने देर की होती तो विमान रनवे की सीमा से बाहर निकल सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पायलट ने तुरंत “गो-अराउंड” प्रक्रिया अपनाई और विमान को दोबारा उड़ान भरवा दी। कुछ मिनट बाद दोबारा सही तरीके से लैंडिंग कर दी गई। इस घटनाक्रम ने पटना एयरपोर्ट के छोटे रनवे को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

दूसरा हादसा टला पक्षी के टकराने से

इसी दिन सुबह इंडिगो की एक और फ्लाइट दिल्ली के लिए पटना से उड़ान भर रही थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। इससे एक इंजन में कंपन (वाइब्रेशन) शुरू हो गया और स्थिति खतरनाक हो सकती थी।

पायलट ने तुरंत एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह 10 बजे विमान को दोबारा सुरक्षित तरीके से पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया। विमान में उस समय 175 यात्री सवार थे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

विशेषज्ञों की राय और बड़ा सवाल

एविएशन जानकारों के अनुसार रनवे ओवरशूट तब होता है जब विमान सही समय पर टचडाउन नहीं करता या रफ्तार ज्यादा होती है। इस स्थिति में रनवे की लंबाई कम पड़ जाती है। पटना एयरपोर्ट की रनवे लंबाई पहले से ही सीमित मानी जाती है और ऐसे में एक छोटी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना बन सकती है।

इन दोनों घटनाओं ने पटना एयरपोर्ट की इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक ओर रनवे की लंबाई और दूसरी ओर पक्षियों की मौजूदगी, दोनों ही गंभीर विषय हैं जिन पर अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय को गंभीरता से विचार करना होगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

पटना एयरपोर्ट पर दो बार बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बचीं 175 जिंदगियां

पटना एयरपोर्ट
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts