Highlights:
- 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा फायदा
- 3 किलोवाट तक की सब्सिडी, अधिकतम ₹78,000
- हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली
Highlights:
- 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा फायदा
- 3 किलोवाट तक की सब्सिडी, अधिकतम ₹78,000
- हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली
पीएम सूर्य घर योजना: पटना में आयोजित बिहार रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2025 के दौरान पीएम सूर्य घर योजना पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। भारत सरकार द्वारा 15 फरवरी 2024 को शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है और साथ ही देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
विशेषज्ञों ने बताया कि इस योजना से न केवल आम लोगों की बिजली पर होने वाला खर्च कम होगा, बल्कि सरकार को हर साल करीब 75 हजार करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। योजना के तहत देश के 10 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह योजना भारत को प्रदूषण मुक्त, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने का प्रयास है।
सब्सिडी और लाभ की जानकारी
इस योजना के तहत उपभोक्ता 10 किलोवाट तक का सोलर सिस्टम अपने घर में लगा सकते हैं, लेकिन सरकार केवल 3 किलोवाट तक के सिस्टम पर सब्सिडी देती है।
- 1 किलोवाट पर ₹30,000
- 2 किलोवाट पर ₹60,000
- 3 किलोवाट पर अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी का प्रावधान है।
तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
पीएम सूर्य घर योजना पात्रता और शर्तें
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- घर की छत सोलर पैनल लगाने योग्य होनी चाहिए।
- मान्य बिजली कनेक्शन होना जरूरी है।
- सोलर सिस्टम लगाने के बाद करीब चार साल में इसकी लागत की भरपाई हो जाती है।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने बताया कि परंपरागत ऊर्जा के मुकाबले सोलर ऊर्जा सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल है। उद्योगों में इसका उपयोग करने से उत्पादन लागत घटती है और प्रतिस्पर्धी बाजार में बने रहना आसान हो जाता है।
इस अवसर पर SBI, SIDBI और सोलर सेक्टर से जुड़े कई विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में बीआईए अध्यक्ष केपीएस केशरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































