Highlights:
- भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हुई।
- केरल में सबसे अधिक 1,400 सक्रिय मामले दर्ज किए गए।
- पिछले 24 घंटों में 363 नए मामले और दो मौतें हुईं।
Highlights:
- भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हुई।
- केरल में सबसे अधिक 1,400 सक्रिय मामले दर्ज किए गए।
- पिछले 24 घंटों में 363 नए मामले और दो मौतें हुईं।
भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। 1 जून 2025 तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हो गई है जो 22 मई को मात्र 257 थी। पिछले 24 घंटों में Corona Virus के 363 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। केरल में सबसे अधिक सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 के मामलों में केरल में सबसे अधिक 1,400 सक्रिय मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 506, दिल्ली में 438, गुजरात में 320, कर्नाटक में 238, पश्चिम बंगाल में 287, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 सक्रिय मामले हैं।
पिछले 24 घंटों में दो मौतें
कोरोनो के नए वेरिएंट के कारण पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत हुई है। एक कर्नाटक में 63 वर्षीय पुरुष की मौच हुई है जिन्हें फेफड़ों की टीबी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं और दूसरी केरल में 24 वर्षीय महिला की जिन्हें सेप्सिस और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं थीं।
दिल्ली में भी मामलों में वृद्धि देखी गई है। यहां पर 81 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 375 हो गई है। राज्य सरकार ने अस्पतालों को सतर्क रहने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस वृद्धि का मुख्य कारण नए उप-संस्करणों का प्रसार है। हालांकि अधिकांश नए मामले हल्के लक्षणों वाले हैं लेकिन कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































