भारत की हालिया एयर स्ट्राइक ने आतंकवाद के खिलाफ उसकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से पूरी दुनिया के सामने रख दिया है। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराया गया।
इस ऑपरेशन के बाद अमेरिका, इज़राइल और यहूदी समुदाय ने भारत को खुलकर धन्यवाद कहा है। यह कार्रवाई सिर्फ एक आतंकी को खत्म करने का मामला नहीं था, बल्कि यह भारत के आतंकवाद के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति की मिसाल भी है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव
Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!
Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…
कौन था अब्दुल रऊफ अजहर?
अब्दुल रऊफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर का भाई था और संगठन का ऑपरेशनल हेड माना जाता था। वह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों की साजिशों में शामिल रहा जिनमें संसद हमला (2001), पठानकोट एयरबेस अटैक (2016) और कई फिदायीन हमले प्रमुख हैं। वह अमेरिका की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल था।
डेनियल पर्ल की हत्या का मास्टरमाइंड
2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम कर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य अपराध का मास्टरमाइंड अब्दुल रऊफ अजहर ही था। अमेरिका की एजेंसियों को उसकी तलाश वर्षों से थी। अब भारत की एयर स्ट्राइक में उसकी मौत से अमेरिकी सरकार और यहूदी समुदाय में भी खुशी की लहर है।
ताजा खबरें 😄👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि जालमे खलीलजाद ने अब्दुल रऊफ की मौत पर कहा, “भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान क्रूर आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराया है। यह वही शख्स था जिसने डेनियल पर्ल की हत्या की थी। आज इंसाफ हुआ है। धन्यवाद, भारत।”
इज़राइल ने दिया धन्यवाद
भारत की इस निर्णायक कार्रवाई की सराहना इज़राइली मीडिया और यहूदी समुदाय ने भी की है। प्रमुख इज़राइली समाचार पत्र ‘द यरूशलम पोस्ट’ ने इसे फ्रंट पेज पर प्रकाशित किया और कहा, “दुनिया भर के यहूदी समुदाय को अब कुछ राहत महसूस हो रही है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जो रुख अपनाया है, वह अनुकरणीय है।”
अब्दुल रऊफ अजहर की मौत भारत की सुरक्षा नीति की एक बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत को अमेरिका और इज़राइल जैसे देशों से जो समर्थन मिला है वह इस बात का प्रमाण है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े कदम अब दुनिया भर में सराहे जा रहे हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































