Opration Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान गई थी। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। भारतीय सेना ने ‘Opration Sindoor’ नाम से एक जबरदस्त मिशन चलाया, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के भीतर घुसकर आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस बार ‘टारगेटेड स्ट्राइक’ की बजाय ‘मल्टी लेयर हिट’ की नीति अपनाया। यानी एक साथ कई ठिकानों को टारगेट किया गया। ये सब हुआ आधी रात को और सुबह तक लश्कर-ए-तैयबा के नए लॉन्चपैड ‘88’ समेत तीन बड़े टेरर हब राख हो चुके थे।
कार्रवाई के बाद पाकिस्तान हमेशा की तरह बौखला गया। पहले पाकिस्तान ने हमले से इनकार किया फिर भारत पर झूठे प्रचार का आरोप लगाने लगा। लेकिन ग्राउंड से मिलीं तस्वीरें और सैटेलाइट डेटा ने सब कुछ साफ कर दिया।

तुर्की ने भारत की Opration Sindoor को बताया ‘गैरकानूनी’
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन ने पाकिस्तान के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ कार्रवाई को ‘गैरकानूनी’ करार दिया। उन्होंने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत सुलझाने की बात कही। भारत ने तुर्की की इस टिप्पणी को ‘अस्वीकार्य’ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है जिस पर कोई बाहरी टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
अंतरराष्ट्रीय देशों ने की संयम की अपील
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, चीन और अन्य देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया एक और सैन्य संघर्ष का सामना नहीं कर सकती और दोनों देशों को बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।
भारत ने ‘Opration Sindoor’ के तहत पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। भारतीय वायुसेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई से आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































