Puja Vidhi in Home: घर में पूजा के वक्त भक्त का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

Puja Vidhi in Home

Puja Vidhi in Home: हर कोई घर में पूजा-पाठ करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में पूजा के दौरान भक्त का मुख किस दिशा में होना चाहिए? रोज पूजा-पाठ करने से घर का माहौल सकारात्मक होता है। मन से नकारात्मक विचार नष्ट हो जाते हैं। 

नियमित रूप से रोज पूजा करने से मन शुद्ध रहता है और हर काम में व्यक्ति को सफलता मिलती है। इसी वजह से घर में लोग मंदिर बनाते हैं। लेकिन में घर में पूजा करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Puja Vidhi in Home: घर में पूजा के तरीके

घर में पूजा के वक्त मुख किस दिशा में होना चाहिए?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूजा के वक्त भक्त का मुख पश्चिम दिशा में होना शुभ होता है। इसके लिए पूजा स्थल का द्वार पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में पूजा करते वक्त व्यक्ति का मुख पश्चिम दिशा में होता है। लेकिन यदि पूजा के दौरान व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा में रहता है तो भी इसे शुभ माना जाता है।

घर में मंदिर को ऐसी जगह पर बनाना चाहिए, जहां पर दिनभर में कभी भी एक समय सूर्य की रोशनी अवश्य पहुंचती हो।

जिन घरों में सूर्य की रोशनी और हवा का आवागमन रहता है, वहां पर किसी भी प्रकार का वास्तुदोष शांत हो जाता है। सूर्य की रोशनी से वातावरण सकारात्मक बना रहता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

घर के मंदिर में अपने मृत पूर्वजों के चित्र लगाने से बचना चाहिए। पूर्वजों के चित्र को घर के दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। लेकिन मंदिर में भगवान की मूर्ति के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति की मूर्ति नहीं रखना चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी देखना

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?

सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

Jan 16, 2026
बुधादित्य राजयोग

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़

मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

Jan 13, 2026
सपने में राधा कृष्ण को देखना

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…

Jan 11, 2026

पूजा घर में सिर्फ पूजा से संबंधित सामग्री ही रखनी चाहिए। कोई भी अन्य वस्तु को घर में रखने से बचना चाहिए।

घर के मंदिर में रोज सुबह और शाम को दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही पूजा के वक्त घंटी बजाना भी शुभ होता है। एक बार पूरे घर में घूमकर घंटी बजाना शुभ होता है। घंटी की आवाज से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। 

घर के मंदिर के आसपास शौचालय नहीं बनाना चाहिए। ऐसा शुभ नहीं होता है। इसके अलावा किचन और शौचालय की दीवार भी एक नहीं होना चाहिए। पूजा घर को ऐसी जगह बनाएं जहां पर शौचालय और अन्य गंदगी का स्थान ना हो।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Puja Vidhi in Home: घर में पूजा के वक्त भक्त का मुख किस दिशा में होना चाहिए?

Puja Vidhi in Home
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts