हाथ में सूर्य रेखा होने का क्या मतलब होता है? जानें सूर्य रेखा की असली ताकत

हाथ में सूर्य रेखा होना

Hath me Surya Rekha: हाथ में सूर्य रेखा होना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा स्पष्ट है तो उसे जीवन में बहुत कुछ प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि हाथ में सूरज की रेखा और कुछ अन्य ऐसी रेखाएं होती है तो जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हाथ में कुछ खास लकीरों को होना बहुत ही सौभाग्यशाली होने का प्रतीक माना जाता है। यह रेखाएं व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान और यश तथा पद-प्रतिष्ठा दिलाता है। हथेली में यदि सूर्य रेखा प्रबल अवस्था में होता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

हस्त रेखा शास्त्र में कहा गया है कि जिस व्यक्ति के साथ सूर्य रेखा स्पष्ट होता है, वह व्यक्ति जीवन में बहुत ही मान-सम्मान और तरक्की पाता है। हथेली में यदि दो सूर्य रेखा हो तो वैसा व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की प्राप्त करता है। यदि किसी व्यक्ति के हथेली में सूर्य रेखा मौजूद है लेकिन उसे बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो तुरंत ही किसी ज्योतिषी से संपर्क करना चाहिए।

हाथ में सूर्य रेखा कहां पर होता है?

हाथ में सूर्य रेखा अनामिका उंगली के नीचे होती है। अनामिका उंगली के नीचे के क्षेत्र को सूर्य पर्वत का क्षेत्र कहा जाता है। यहां पर सूर्य रेखा मौजूद होती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा स्पष्ट और सीधी रेखा में होता है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत धन कमाता है और खूब तरक्की करता है।

यदि किसी हाथ में सूरज की रेखा और मस्तिष्क रेखा दोनों मौजूद हो तो ऐसा व्यक्ति धनवान और भाग्यशाली होते हैं। ऐसा व्यक्ति सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। हाथ में इन दोनों रेखा की मौजूदगी बहुत ही शुभ और फलदायी होती है।

इसे भी पढ़ें…

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा लंबी, सीधी और स्पष्ट हो तो ऐसा जातक अपने जीवन में बहुत ही ज्यादा मान-सम्मान और तरक्की को प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुख मिलते हैं। वह जिस काम में भी हाथ डालते हैं, वहां पर उन्हें सफलता मिलती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

यदि सूर्य रेखा शुक्र पर्वत से होकर सूर्य पर्वत पर जाकर रूक जाए तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। हालांकि इस प्रकार के व्यक्ति भाग्योदय शादी के बाद ही होता है। शादी के बाद ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में बहुत तरक्ती पाता है।

यदि हाथ में मौजूद सूरज की रेखा पर तारे का निशान बन रहा हो तो ऐसा जातक जीवन में कलाकार बनता है और अपनी कला से देश-दुनिया में खूब नाम कमाता है। ऐसे व्यक्ति की वजह से परिवार, समाज और देश खूब सम्मान प्राप्त करता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा व्यक्ति जीवन में आपार धन-दौलत का स्वामी होता है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा बहुत ही छोटी और अस्पष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत ही संघर्ष करता है। ऐसे व्यक्ति को सफलता आसानी से नहीं मिलती है। छोटी-छोटी सफलताओं को प्राप्त करने के लिए इन्हें बहुत ही अधिक मेहनत करना पड़ता है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मौजूद इस रेखा पर द्वीप का निशान बन जाए तो ऐसा व्यक्ति अपने काम में बहुत ही अधिक नुकसान को झेलता है। यदि ऐसा व्यक्ति कारोबारी या व्यापारी बनता है तो उसके दिवालिया होने की संभावना बहुत अधिक होती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

हाथ में सूर्य रेखा होने का क्या मतलब होता है? जानें सूर्य रेखा की असली ताकत

हाथ में सूर्य रेखा होना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts