Vastu Tips for Jhaadoo: पुरानी झाड़ू को किस दिन और कहां फेंकना चाहिए?

जिन लोगों के जीवन में शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैया या कुंडली में किसी भी प्रकार का शनि दोष मौजूद हो तो उन लोगों को शनिवार के दिन भूलकर भी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए।
झाड़ू किस दिन फेंकना चाहिए

Vastu Tips for Jhaadoo: पुरानी झाड़ू को किस दिन और कहां फेंकना चाहिए? झाड़ू को लेकर समाज में कई प्रकार की मान्यताएं प्रचलित है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू का संबंध सीधा आपके वास्तु शास्त्र से होता है। घर की साफ सफाई में झाड़ू का उपयोग होता है और ऐसी मान्यता है कि घर की साफ-सफाई रहने से हमेशा घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू की वजह से हमारे घरों में सुख शांति में बढ़ोतरी होती है और झाड़ू का अपमान करने से कई प्रकार की समस्याएं भी होती है। घर के कचरे में रखी हुई चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है। इसलिए झाड़ू लगाने के बाद घर का कचरा बाहर हो जाता है और इसके साथ साथ नकारात्मक ऊर्जा भी घर से बाहर हो जाती है।

आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़ी हुई कुछ वास्तु टिप्स के बारे में। इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

घर की दरिद्रता होती है खत्म

ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता को खत्म करने का काम करता है और घर में खुशहाली लाता है। यदि आप अपने घर में झाड़ू को सही तरीके से रखते हैं तो यह आपके भाग्य को संवार सकती है। इसके साथ ही झाड़ू को हमेशा शुभ दिन में ही खरीदना चाहिए और झाड़ू को फेंकने के लिए भी कुछ नियम होते हैं।

पुरानी झाड़ू को क्यों फेंकना चाहिए?

वास्तु के अनुसार, पुराना झाड़ू या घर में टूटा फूटा झाड़ू रहने से कई प्रकार की परेशानियां घर में बढ़ने लगती है और घर में नकारात्मकता भी आने लगती है। इसलिए टूटे-फूटे झाड़ू को जितनी जल्दी हो सके घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पुरानी और टूटे-फूटे झाड़ू को घर से बाहर निकालने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी उसके साथ ही बाहर निकल जाती है।

झाड़ू किस दिन बाहर फेंकना चाहिए?

पुराने और टूटे-फूटे झाड़ू को घर से बाहर फेंकने के लिए भी दिन निर्धारित है। जब भी आपको अपने घर की पुरानी झाड़ू को फेंकना हो तो शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन के बाद या ग्रहण के बाद का समय सबसे उपयुक्त होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार या अमावस्या के दिन झाड़ू को घर से बाहर फेंकना बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। इस दिन घर से बाहर टूटी-फूटी झाड़ू को फेंकने से घर की नकारात्मक शक्तियां भी बाहर निकल जाती है और घर में सकारात्मकता का वास होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Jun 15, 2026
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026

झाड़ू कहां फेंकना चाहिए?

घर से बाहर जा रुक सकते समय इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू के ऊपर किसी का पैर ना लगे। झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है इसलिए झाड़ू को किसी नाले या पेड़ के पास रखने या फेंकने से बचना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि झाड़ू को कभी भी जलाना नहीं चाहिए।

झाड़ू को किस दिन बाहर नहीं फेंकना चाहिए?

घर के पुराने झाड़ू को कभी भी एकादशी, गुरुवार या शुक्रवार के दिन बाहर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है और इसलिए इस दिन झाड़ू फेंकने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर से बाहर चली जाती हैं।

शनि से पीड़ित लोगों को इस दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए

जिन लोगों के जीवन में शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैया या कुंडली में किसी भी प्रकार का शनि दोष मौजूद हो तो उन लोगों को शनिवार के दिन भूलकर भी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे लोगों को मंगलवार या रविवार के दिन झाड़ू खरीदना चाहिए।

झाड़ू रखने का नियम

  • घर में झाड़ू को हमेशा सही तरीके से रखना चाहिए।
  • झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर ना पड़े।
  • झाड़ू से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे धन हानि हो सकती है।
  • झाड़ू को कभी भी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए।
  • झाड़ू रखने के लिए हमेशा साफ-सुथरे जगहों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • पुरानी झाड़ू को घर से बाहर फेंकने के लिए और नई झाड़ू को खरीदने के लिए हमेशा वास्तु शास्त्र का पालन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें…


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

Vastu Tips for Jhaadoo: पुरानी झाड़ू को किस दिन और कहां फेंकना चाहिए?

जिन लोगों के जीवन में शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैया या कुंडली में किसी भी प्रकार का शनि दोष मौजूद हो तो उन लोगों को शनिवार के दिन भूलकर भी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए।
झाड़ू किस दिन फेंकना चाहिए
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts