Shukrawar ko kya khana chahiye: शुक्रवार को क्या खाना चाहिए? हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता और ग्रह का दिन माना गया है और उस दिन उस खास ग्रह का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है क्योंकि उस दिन का स्वामी वह ग्रह होता है। खास दिनों पर उस दिन के देवता से जुड़ी चीजें खाने से देवता प्रसन्न होते हैं और इससे हमें जीवन में कई प्रकार के लाभ देखने को मिलते हैं।
आज बात करेंगे शुक्रवार के बारे में। शुक्रवार के दिन हमें किन-किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों को नहीं खाना चाहिए? बता दें कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है और शुक्र ग्रह इस दिन का स्वामी होता है। इसलिए हमें शुक्रवार के दिन उन चीजों को ज्यादा खाना चाहिए जो शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से जुड़ी हुई हो।
शुक्रवार को क्या खाना चाहिए?
शुक्र ग्रह को बनाएं बलवान
यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो उसे बलवान बनाने के लिए आप इस तरीके को अपना सकते हैं। शुक्रवार के दिन चांदी का पतला तार लेकर इसे आग में गर्म करके दूध में डाल दें। इसके बाद इस दूध का सेवन करें। शुक्रवार को ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होती है और इसके शुभ प्रभाव जीवन में देखने को मिलते हैं। शुक्र ग्रह को यौन सुख का भी कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह मजबूत होने पर दांपत्य जीवन मजबूत रहता है।
खीर खाना होता है शुभ
शुक्रवार के दिन खीर खाना बहुत ही शुभ माना जाता है। सौरमंडल में सबसे ज्यादा चमकने वाला ग्रह शुक्र है। इसलिए शुक्र ग्रह को सुंदर और चमकीली चीजें ज्यादा आकर्षित करती हैं। सफेद वस्तुएं शुक्र ग्रह को अति प्रिय है। शुक्रवार के दिन दूध, मखाना और चावल की खीर बनाकर सेवन करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत के दिन खीर बनाकर लक्ष्मी माता को अर्पित करना चाहिए फिर पूरे परिवार को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा घर के सभी सदस्यों पर बनी रहती है।
सेब खाना होता है शुभ
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
शुक्रवार के दिन सेब खाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सेब का सेवन करना चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सेब खट्टा नहीं हो। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन खट्टी चीजें खाने से जीवन में परेशानियां आने लगती है। शुक्र ग्रह को खट्टी चीजें पसंद नहीं है। शुक्रवार के दिन आप अनार का भी सेवन कर सकते हैं।
सफेद रसगुल्ले का करें सेवन
रसगुल्ले का रंग सफेद होता है। शुक्रवार के दिन सफेद रसगुल्ले का सेवन करना शुभ माना जाता है। सफेद रसगुल्ले का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों को और समस्याएं हो सकती है लेकिन ब्लड प्रेशर की समस्या और चिकनाई खाने से जिन्हें मना है, उन्हें सफेद रसगुल्ले का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह उनके लिए अनुकूल माना गया है।
सफेद रसगुल्ला शुक्र ग्रह के हिसाब से अनुकूल भी है क्योंकि रसगुल्ले का रंग सफेद है। इसलिए मिठाई के तौर पर शुक्रवार के दिन छेने का सेवन किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन रसगुल्ले खाने से पति-पत्नी के संबंधों में भी मिठास बढ़ती है और वह जीवनभर सुखी रहते हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































