Somwar Upay: सोमवार को इन पांच चीजों के दान से मिलती भोलेनाथ की कृपा, सभी मनोकामना होती है पूरी

सोमवार को दान करना

Somwar Upay: सोमवार को दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। सोमवार को वस्तुओं का दान करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है। भगवान शिव की पूजा के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ईश्वर की कृपा मिलने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन सुखमय तरीके से बीतता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव से संबंधित होने के साथ-साथ यह चंद्रमा से भी संबंधित माना जाता है। ऐसे में सोमवार के दिन किया गया कार्य आपको दोहरा फल दे सकता है। यदि जीवन में कई प्रकार की समस्याएं हैं तो उन्हें सोमवार के दिन पूजा करने से और कुछ अन्य उपाय करने से दूर किया जा सकता है। सोमवार को दान करने से बहुत ही अच्छे फल की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव और चंद्र देव की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार को दान करना बहुत ही शुभ और फलदाई माना जाता है। इसके अलावा मंत्रों और विधि-विधान से पूजा करके भी भगवान शिव और चंद्र देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

सोमवार के दिन इन 5 चीजों का करें दान

सफेद मिठाई और फल का दान

सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जाकर गरीब बच्चों और अन्य असहाय लोगों को अन्न, फल, सफेद मिठाई या पैसा का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

चावल का दान

सोमवार के दिन चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप चावल या चावल से बनी हुई खीर का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस प्रकार का दान करने से जीवन में सफलता के लिए नए मार्ग खुलते हैं।

चांदी का दान

ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्र ग्रह से संबंधित माना गया है। ऐसे में सोमवार के दिन चांदी का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। चांदी का दान करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आप अपने सामर्थ्य के अनुसार चांदी या चांदी से बने हुए वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

दूध का दान

दूध का रंग सफेद होता है। सोमवार को सफेद वस्तुओं का दान बहुत ही उत्तम माना जाता है। सोमवार के दिन दूध का दान करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आप इस दिन गरीबों में दूध का दान करते हैं तो इससे आपके जीवन में शुभता आती है।

सफेद वस्त्र का दान

सोमवार के दिन जीवन में उन्नति के लिए किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। सोमवार का दिन चंद्र देव का होता है इसलिए सफेद चीजों का दान करने से भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ चंद्रदेव की भी कृपा प्राप्त होती है।

सोमवार के दिन कौन सा कार्य ना करें?

सोमवार के दिन दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें सोमवार के दिन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सोमवार को इन कार्यों को करने से जीवन में उन्नति का मार्ग अवरूद्ध होता है और जीवन कष्ट में हो जाता है।

  1. सोमवार के दिन पूर्व दिशा में दिशाशूल माना जाता है। इसलिए सोमवार के दिन पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए।
  2. सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ और चंद्र देव का होता है। दोनों की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल होता है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्ते का उपयोग ना करें।
  4. सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन सफेद कपड़े पहने चाहिए। सोमवार को काले कपड़े पहन कर पूजा करना अशुभ माना जाता है।
  5. सोमवार को कटहल, सरसों का साग, काला तिल, काली उड़द, बैगन इत्यादि सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए।

नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय में किसी भी विशेष जानकारी के लिए अपने निकट के पुरोहित से संपर्क करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Somwar Upay: सोमवार को इन पांच चीजों के दान से मिलती भोलेनाथ की कृपा, सभी मनोकामना होती है पूरी

सोमवार को दान करना
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts