Movies of Salman Khan: सलमान खान की अबतक की सभी फिल्मों की लिस्ट

Movies of Salman Khan

Movies of Salman Khan: सलमान खान की अबतक की सभी फिल्मों की लिस्ट जानिए। सलमान खान ने अबतक कई हिट फिल्मों में काम किया है। अब खुद सलमान खान फिल्में प्रोड्यूस भी करने लगे हैं। बॉलीवुड अभिनेता के रूप में सलमान खान ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है।

Movies of Salman Khan

सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री भाग्यश्री ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद सलमान खान दर्शकों के दिल में इस कदर उतर गए कि उनकी आने वाली लगभग सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई।

इसके बाद लगभग 30 साल तक सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे। अपने फिल्मी करियर में सलमान खान ने कई पुरस्कार जीते जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर अवार्ड शामिल है। सलमान खान की अधिकांश फिल्में पारिवारिक होती हैं लेकिन उन्होंने कुछ एक्शन फिल्में भी की है।

Movies of Salman Khan – आइए जानते हैं सलमान खान ने अब तक कितनी हिट फिल्में दी हैं। सलमान खान माधुरी दीक्षित, भाग्यश्री, कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था। हालांकि अब ऐश्वर्या राय की शादी हो चुकी है और दोनों एक-दूसरे के साथ फिल्में भी नहीं करते हैं।

1. बॉलीवुड फिल्म साजन – यह फिल्म 1991 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म को अभी भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। फिल्म के रोमांटिक सीन और गाने आज भी सुने और देखे जाते हैं।

2. टाइगर जिंदा है – सलमान खान की फिल्म 12 दिसंबर 2017 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म 2012 में आई फिल्म एक था टाइगर का दूसरा भाग है। फिल्म में मुख्य किरदारों में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं।

3. सुल्तान – सुल्तान फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया और इस फिल्म के मुख्य किरदारों में सलमान खान और अनुष्का शर्मा हैं।

4. बजरंगी भाईजान – बजरंगी भाईजान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान और रॉकलिन वेंकटेश ने किया है तथा इसका निर्देशन कबीर खान ने किया।

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म को 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद जबरदस्त हिट हुई थी और दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

5. रेस 3 – रेस 3 फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स कंपनी और सलमान खान फिल्म्स ने मिलकर किया था। फिल्म के मुख्य किरदारों में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडीस, डेजी शाह इत्यादि कलाकार हैं। यह फिल्म 2008 में बनी फिल्म रेस की तीसरी श्रृंखला है। रेस 3 फिल्म को 15 जून 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

6. ट्यूबलाइट – ट्यूबलाइट फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म के निर्माता कबीर खान और सलमान खान थे। फिल्म के मुख्य किरदारों में सलमान खान और झू झू हैं। इस फिल्म की कहानी में 1962 के भारत-चीन युद्ध को दर्शाया गया है। फिल्म में सलमान खान एक भारतीय व्यक्ति की भूमिका निभाते हैं जिसे एक चीनी लड़की से प्यार हो जाता है।

7. प्रेम रतन धन पायो – फिल्म प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड में बनी एक हिंदी फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य किरदारों में सलमान खान और सोनम कपूर हैं। इस फिल्म को 12 नवंबर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

8. राधे – फिल्म राधे प्रभु देवा द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया गया था। फिल्म में सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स, सोहेल खान प्रोडक्शन और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया।

9. भारत – बॉलीवुड फिल्म भारत के मुख्य किरदारों में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। यह एक ड्रामा फिल्म है जिसे 2019 में रिलीज किया गया था।

10. मैंने प्यार किया – इस फिल्म को 1989 में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या द्वारा किया गया था। यह फिल्म एक पारिवारिक और संगीत में फिल्म थी जिसमें प्रेम कहानी को दर्शाया गया था। इस फिल्म के मुख्य भूमिकाओं में सलमान खान और भाग्यश्री थे। फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Movies of Salman Khan: सलमान खान की अबतक की सभी फिल्मों की लिस्ट

Movies of Salman Khan
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts