क्या सुशांत सिंह राजपूत शादीशुदा थे? जानिए उनकी पत्नी के बारे में

सुशांत सिंह की शादी

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। उनके कई फैन्स को इस बात का भ्रम था कि सुशांत सिंह की शादी हो चुकी है। लेकिन बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत शादीशुदा नहीं थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और न ही उनकी कोई पत्नी थी। जानकारी के मुताबिक, वे वर्ष 2020 के नवंबर में शादी करने वाले थे। परिवार में इसके लिए तैयारियाँ भी शुरू हो गई थी। लेकिन अचानक सुशांत सिंह से आत्महत्या कर ली।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी से लोकप्रिय हुए सुशांत सिंह राजपूत बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे पटना (बिहार) के रहने वाले थे। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर वे एक्टर बनने के लिए पटना से दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई चले गए।

बहुत कम लोगों लोगों को पता होगा कि सुशांत सिंह राजपूत पढ़ने में बहुत ही अच्छे थे। उन्होंने 11 बार इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा पास की थी। आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड सिनेमा के पहले ऐसे एक्टर थे जिन्होंने चांद पर भी जमीन खरीदी थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से अपने बॉलीवुड फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने अपने टीवी की दुनिया को छोड़कर फिल्मों में तकदीर आजमाने का फैसला किया। सीरियल पवित्र रिश्ता के मानव (सुशांत सिंह राजपूत) ने जब यह फैसला लिया तो सीरियल पवित्र रिश्ता की पूरी टीम भावुक हो गई।

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता को छोड़ते हुए सुशांत सिंह ने कहा था, “मानव का कैरेक्टर मेरे दिल के बहुत करीब रहा है लेकिन किसी रीजन की वजह से मुझे ये शो छोड़ना पड़ रहा है। लेकिन मैं सबको बहुत मिस करुंगा।”

फिल्म छिछोरे जैसी हिट फिल्म देने वाले सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे। उनका मुंबई में ही इलाज चल रहा था। मुंबई में अभिनेता के साथ उनकी बहन भी रहती थी।

सुशांत सिंह का परिवार बिहार के पटना के राजीव नगर कॉलोनी में रहते हैं। सुशांत सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। वे शादी-शुदा नहीं थे। लेकिन परिवार के सदस्यों के मुताबिक, 2020 में ही उनकी शादी होने वाली थी।

रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ा था नाम

सुशांत की रिलेशनशिप की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन सुशांत की मौत पर रिया चक्रवर्ती का भी कोई बयान या पोस्ट सामने नहीं आया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now