घर में कबूतर का घोंसला होना शुभ होता है या अशुभ? जानें मतलब

कबूतर का घोंसला

घर में कई बार आपने कबूतर देखा होगा। हमारे आसपास रहने वाले कबूतर कई बार घर में घोंसला बना लेते हैं। लेकिन घर में कबूतर का घोंसला बनाना शुभ होता है या अशुभ, इस बात को जानना बहुत जरूरी है। कबूतरों को दाना देना अच्छा माना जाता है। लेकिन यही कबूतर अगर घर में घोंसला बना ले तो यह दुर्भाग्य का सूचक होता है।

घर में कबूतर का घोंसला शुभ या अशुभ

घर में कबूतर का आना सुख और शांति का संकेत होता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, घर में कबूतर आने से बहुत ही कम समय में व्यक्ति को बड़ी सफलता मिल जाती है। हालांकि कई लोग घर में कबूतर आने को अशुभ मानते हैं। लेकिन बता दें कि यदि आपके घर में कबूतर आता है तो यह एक अच्छा संकेत होता है।

प्रतिदिन दाना जरूर दें

यदि आपके घर में कबूतर आते हैं तो कबूतरों को प्रतिदिन दाना जरूर खिलाना चाहिए। कबूतरों को दाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है। इससे कई तरह के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। प्रतिदिन कबूतर को खाना देने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

दूसरी तरफ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में कबूतर का घोंसला होना दुर्भाग्य का संकेत होता है। अगर घर में या आसपास के जगह में कबूतर का घोंसला है तो उसे बिना नुकसान पहुंचाए घर से कहीं दूर छोड़ दें। कबूतर का घोंसला घर में होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदले

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी देखना

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?

सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

Jan 16, 2026
बुधादित्य राजयोग

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़

मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

Jan 13, 2026
सपने में राधा कृष्ण को देखना

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…

Jan 11, 2026

कबूतर यदि घर में आ जाए तो यह दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल सकता है। शास्त्रों में कहा गया है कि कबूतर को मां लक्ष्मी का भक्त माना गया है। इसलिए घर में कबूतर आने से सुख-शांति में वृद्धि होती है। घर में कबूतर को रखने से अच्छा है कि आप उसे प्रतिदिन दाना दें। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

पैसों की परेशानी होती है दूर

प्रतिदिन कबूतर को दाना देने से व्यक्ति के जीवन में धन से संबंधित समस्या दूर होती है। यदि आपके जीवन में धन की समस्या है तो कबूतर को प्रतिदिन दाना खिलाने से यह समस्या खत्म हो सकती है। कबूतर को दाना खिलाने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। ऐसा करने से बुध के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

अस्वीकरण- ऊपर दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। इस पर हन्ट आई न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। विशेष जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

घर में कबूतर का घोंसला होना शुभ होता है या अशुभ? जानें मतलब

कबूतर का घोंसला
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts