दही खाने के नुकसान क्या क्या होते हैं? क्या ज्यादा दही खाना स्वास्थ्य के लिए सही है?

दही के नुकसान

दही खाने के नुकसान- वैसे तो गर्मियों के समय में दही खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन हानि पहुंचाता है। दही खाने के फायदे के साथ-साथ इसके कई नुकसान भी होते हैं। कई लोगों के मन में यह हमेशा सवाल होता है कि दही का सेवन दिन में कितनी बार करना चाहिए? क्या ज्यादा दही खाने से नुकसान होते हैं? आज हम जानेंगे दही खाने के नुकसान के बारे में।

दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए दही को गर्मियों के मौसम में खाने की सलाह दी जाती है। गर्मी के मौसम में दही खाने से पेट ठंडा रहता है। हालांकि रात में दही खाने के लिए मना किया जाता है। दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन b12 और राइबोफ्लेविन होता है। दही खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

दही खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं?

गलत समय पर दही खाने से फायदे की जगह नुकसान होता है। आयुर्वेद के अनुसार, रात को भूलकर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसा कि हम लोग जानते हैं कि दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए दही को रात में खाने से मना किया जाता है। यदि आपको दही खाना ही हो तो कोशिश करें कि दिन में दोपहर के 3:00 बजे से पहले ही दही को खा लेना चाहिए।

रात में दही खाने से शरीर में म्यूकस का निर्माण होता है। आयुर्वेद के अनुसार, रात में दही का सेवन करने से इन्फेक्शन, मोटापा की समस्या, स्किन संबंधित समस्या और नाक की नली में बलगम बनने की समस्या हो सकती है। इसके साथ-साथ दही को सर्दियों के मौसम में भी नहीं खाना चाहिए। बता दें कि दही में पित्त और कफ बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

इसके साथ साथ दही को खीर, दूध, पनीर, गर्म खाना, खीरा, ताड़ का फल, प्याज के साथ कभी नहीं खाना चाहिए। इन सब खाने की चीजों के साथ दही का सेवन करने से शरीर को काफी नुकसान होता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

दही खाने के नुकसान क्या क्या होते हैं? क्या ज्यादा दही खाना स्वास्थ्य के लिए सही है?

दही के नुकसान
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts