बौखलाए चीन ने दी कश्मीर में घुसने की धमकी

china-threatens-to-enter-kashmir

नई दिल्ली। सिक्किम क्षेत्र में डोका ला विवाद के बीच चीन के एक विश्लेषक ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय कश्मीर में तीसरे देश की सेना घुस सकती है। विश्लेषक का कहना है कि जिस तरह से डोकलाम इलाके में भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को सड़क निर्माण करने से रोका, उसी प्रकार पाकिस्तान के आग्रह पर कश्मीर में तीसरे देश की सेना घुस सकती है।

Read Also: कैंसर पीड़ित पाक महिला ने की सुषमा स्वराज से वीजा की अपील

चाइना वेस्ट नॉर्मल यूनिवसर्टिी में भारतीय अध्ययन केंद्र के निदेशक लांग जिंगचुन ने ग्लोबल टाइम्स में छपे लेख में कहा है कि अगर भूटान भारत से  भूटान क्षेत्र को बचाने का आग्रह भी किया जाता है तो यह सिर्फ भूटान की वास्तविक सीमा तक ही होगी। विवादित क्षेत्र के लिए नहीं। आलेख में चीन की मीडिया ने सवाल उठाते हुए कहा है कि लंबे समय तक भारत अंतरराष्ट्रीय समानता और दूसरे देश के आतंरिक मामलों में दखल नहीं देने की बात करता आया है।

Read Also: चीन की नई चाल, भारत में अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

आलेख में आगे लिखा गया है कि लेकिन भारत ने दक्षिण एशिया में आधिपत्य वाली कूटनीति अपनाकर संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र का सरासर उल्लंघन किया है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों को नजरंदाज किया है। आलेख में सिक्किम कार्ड खेलते हुए अखबार ने अपने लेख में लिखा है कि ‘सिक्किम में लोगों के आप्रवासन के जरिए आखिरकार सिक्किम संसद पर नियंत्रण कर लिया गया और भारत ने उसे हड़प कर अपने राज्यों में से एक बना लिया।’

Read Also: उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों पर कोई समझौता नहीं करेगा

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

चीनी मीडिया ने आगे लिखा कि भारत को इस बात का डर है कि चीन इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों के जरिए तुरंत इस क्षेत्र को शेष भारत से अलग कर सकता है। भारत तिब्बत में आधारभूत संरचना निर्माण को भारत के खिलाफ भूराजनैतिक मंशा बता रहा है। लेख में यह भी कहा गया है कि भारत खुद अपने पूर्वोत्तर हिस्से में ऐसा करने में असक्षम है इसलिए वो चीन के सड़क निर्माण प्रकिया को रोकने का प्रयास कर रहा है।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

बौखलाए चीन ने दी कश्मीर में घुसने की धमकी

china-threatens-to-enter-kashmir
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts