पहले टी-20 में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, 1-0 से बढ़त हासिल की

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों के मुकाबले के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दे दी है। भारत ने यह मैच 18.2 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

भारत की ओर सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाया। केएल राहुल ने शतकीय पारी खेलते हुए 101 बनाकर नाबाद रहे। वहीं इस पारी में रोहित शर्मा ने 32 रन अपने खाते में जोड़े। हालांकि भारत की इस जीत में लोकेश राहुल और कुलदीप यादव का भी योगदान रहा। कुलदीप को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत नेे इस जीत के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरिज में 1-0 की बढ़त बना ली। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल ने पूरा खेल पलटकर रख दिया। लोकेश ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 123 रन जोड़े।

भारत की तरफ से इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर कैच आउट हो गए। वे मोर्गन को आदिल राशिद की गेंद पर कैच दे बैठे।

दूसरी तरफ इंग्लैंड की तरफ से तेजी से रन बना रहे जेसन रॉय को उमेश यादव ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। यह भारत की पहली सफलता थी। जेसन रॉय ने 20 गेंदों पर 30 रन बनाए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एलेक्स हेल्स कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 8 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास – जानिए वजह, करियर और पर्सनल लाइफ

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आखिरकार टी20 इंटरनेशनल…

Sep 2, 2025
WCL 2025 Tournament

इंडिया बनाम पाकिस्तान WCL 2025 मुकाबला रद्द, खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार किया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच…

Jul 20, 2025
बुमराह

बुमराह को मिला इस खिलाड़ी का साथ, बोले- फिट हैं तो हर टेस्ट खेलें बुमराह, सिर्फ तीन मैच तक सीमित रखना ठीक नहीं

Sport News: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान बेल का मानना है कि भारत को…

Jul 2, 2025

इसके बाद इंग्लैंड की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। इंग्लैंड का छटा विकेट मोइन अली के तौर पर गिरा। रही सही कसर कुलदीप यादव ने 69 रन पर बल्लेबाजी कर रहे बटलर को आउट कर पूरी कर दी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भारत के आगे घुटने टेक दिये और भारत ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पहले टी-20 में भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, 1-0 से बढ़त हासिल की

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts