मुंबई। महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर जारी आंदोलन के हिंसक रूप लेने के बाद आंदोलन को वापस ले लिया गया है। हालांकि इस बंद का मुंबई में ज्यादा असर नहीं दिखा। बता दें कि मराठा क्रांति मोर्चा मराठा समाज के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रही है।
बंद के दौरान महाराष्ट्र में कई जगहों पर ट्रेनें भी रोकी गई। मराठा आंदोलन को देखते हुए मुंबई और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कल्याण, सातारा, नासिक में बंद बुलाया गया। हालांकि अब बंद का असर कम होता दिखाई दे रहा है। पहले मुंबई बंद भी बुलाया गया था। लेकिन हिंसा के बीच मुंबई बंद को संगठन ने वापस ले लिया है।
महाराष्ट्र में शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग लेकर यह बंद बुलाया गया था। आंदोलन पर बोलते हुए सीएम देवेन्द्र पडणवीस ने साफ कर दिया था कि फिलहाल यह मामला कोर्ट में है इसलिए सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती। इस आंदोलन ने महाराष्ट्र सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।
आंदोलन के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए नवी मुंबई में पुलिस हवाई फायरिंग भी की।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।