जल्द ही ‘मेड इन इंडिया’ का स्मार्टफोन और कार बिकेगी युगांडा में

नई दिल्ली। पीएम मोदी तीन अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैंं। उनका पहला पड़ाव रवांडा था। दूसरे पड़ाव में पीएम मोदी युगांडा पहुंचे हैं। युगांडा में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युगांडा समेत पूरा अफ्रीका भारत के लिए महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत और युगांडा के बीच श्रम और शोषण के खिलाफ संघर्ष का रिश्ता है।

पीएम मोदी ने युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेक इन इंडिया भारत की पहचान बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम भारत में बनी चीजें उन देशों में बेच रहे हैं, जहां के कभी हम आयात करते थे। उन्होंने कहा कि संभव है कि जल्द ही युगांडा में भी मेड इन इंडिया का स्मार्टफोन नजर आएगा।

युगांडा में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि युगांडा के साथ भारत का रिश्ता आज का नहीं है, बल्कि शताब्दियों का है। हमारे बीच श्रम का रिश्ता है, शोषण के खिलाफ संघर्ष का रिश्ता है। युगांडा विकास के जिस मुकाम पर आज खड़ा है, उसकी बुनियाद मजबूत कर रहे युगांडा वासियों के खून-पसीने में भारतीयों का भी बहुत बड़ा योगदान है।

यह भी पढ़ें -   दो हिस्सों में बंटा शताब्दी एक्सप्रेस, बाल-बाल बचे यात्री

युगांडा की राजधान कंपाला में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ कल मैं युगांडा की संसद को संबोधित करूंगा। कुछ दिन पहले मैंने भारतीय संसद में भाषण दिया था। आप सभी ने सुना होगा। मैं आप सभी का आभारी हूं।’

इससे पहले मोदी ने मंगलवार को रवांडा के रवेरू मॉडल गांव के गरीब परिवारों को आज 200 गायें दान में दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दूरदराज स्थित रवांडा के गांवों में आर्थिक सशक्तिकरण के साधन के तौर पर गायों को इतना महत्व देता देख कर भारत में भी लोगों को अच्छा लगेगा। प्रधानमंत्री की रवांडा यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

यह भी पढ़ें -   तुर्की ने कोरोना के कारण सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।