पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानें क्यों है अहम

नई दिल्ली। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला इजरायल दौरा है। अभी तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजरायल का दौरा नहीं किया है। हालांकि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री इत्यादि का इजरायल दौरा पहले हो चुका है। लेकिन किसी प्रधानमंत्री का ये पहला इजरायल दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जर्मनी और इजरायल के तीन दिन के दौरे पर रवाना हो गए।

Read Also: डोकलम विवाद: सिक्किम सीमा पर भारत ने बढ़ायी सैनिकों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये इजरायल यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस यात्रा में कई महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे सैन्य, कृषि, जल और अंतरिक्ष तकनीक आदि विषयों पर बातचीत हो सकती है। पीएम मोदी की ये यात्रा इन कारणों से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

1 वैश्विक राजनीति में असर –

बता दें कि जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर थे तब इजराइली अखबार द मार्कर ने उन्हें दुनिया का सबसे अहम प्रधानमंत्री बताया था। जाहिर है कि इजरायल पीएम मोदी को वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार करता है। साथ ही भारत फिलिस्तीन से टकराव के मामले में इजरायल के लिए मददगार साबित हो सकता है।

Read Also: ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !

2 किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा-

पीएम मोदी की ये यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। गौरतलब है कि 1948 में जब इजरायल देश का उदय हुआ था, उसके दो साल बाद भारत ने इजरायल को एक देश की मान्यता दी थी। लेकिन उसके बाद से आजतक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजरायल का दौरा नहीं किया था।

3 रक्षा क्षेत्र में सहयोग-

गौरतलब है कि इजरायल रक्षा के क्षेत्र में दुनिया में सबसे अग्रणी देशों में से एक है। भारत अमेरिका और रूस के बाद इजरायल से ही सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है। भारत ने 2012 से 2016 के बीच 40 प्रतिशत से ज्यादा हथियार इजरायल से खरीदे हैं। भारत का चीन और पाकिस्तान से युद्ध में इजरायल ने मदद की थी।

Read Also: देवशयनी एकादशी से चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

4  जल प्रबंधन समझोता- 

जल प्रबंधन भारत के लिए एक बड़ी समस्या है। इजराइल के पास जलप्रबंधन की काफी विकसित तकनीक है इसलिए इस क्षेत्र में वो भारत के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। भारत ने इजरायल के साथ बीते 28 जून 2017 को “नेशनल कैंपेन फॉर वाटर कंजरवेशन इन इंडिया” के एमओयू पर साइन किया है।

5 कृषि क्षेत्र में –

भारत आज भी एक कृषि प्रधान देश है। कृषि तकनीक के मामले में इजरायल काफी आगे है। भारत अगर कृषि तकनीक के क्षेत्र में इजरायल के साथ समझौता करता है तो यह भारत के लिए काफी फायदेमंद होगा।

Read Also: फेसबुक से इतने नाराज हुए अमिताभ बच्चन कि लिख दिया ट्विटर पर ये

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें

यहां प्रदर्शित चित्रों को अलग-अलग जगहों से लिया जाता है। इसपर हम दावा नहीं करते। इनपर इनके मालिकों का अपना कॉपीराइट है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानें क्यों है अहम

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts