नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार सुबह को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई नाटकों में भी काम किया। उनकी बुलंद आवाज ने कई टीवी सीरियल्स में जान डाली। अपने जीवन काल में कई बार वे अपने बयानों को लेकर विवाद में रहे। इन बयानों के कारण उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। ऐसे ही पांच बयान जिनके कारण उन्हें सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी पड़ी।
1. हाल ही में उरी हमले के बाद उन्होंने कहा था कि जवानों को किसने कहा, बंदूक उठाएं। इस बयान के उनकी खूब निंदा हुई। इस मामले में उनपर केस भी दर्ज हुआ। बाद में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली और कहा कि ‘मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। मैंने गलत कहा है। मुझे सजा मिलनी चाहिए।’
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

रेखा और इमरान खान का अनसुना किस्सा, मां भी चाहती थीं दोनों की शादी, जानें पूरी कहानी
रेखा और इमरान खान के रिश्ते पर आज तक सस्पेंस बना हुआ है। दोनों की…

Pawan Singh Wife Name and Photo: पवन सिंह की पत्नी का नाम और फोटो
Pawan Singh Wife: पवन सिंह की पत्नी के बारे में कई लोगों को गलत जानकारियाँ…

Janhvi Kapoor Net Worth: जानें कितनी है जान्हवी कपूर की कुल संपत्ति और लग्ज़री लाइफस्टाइल
Janhvi Kapoor Net Worth: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Janhvi Kapoor Net Worth लगभग 60 करोड़…
2. आमिर खान के असहिष्णुता के बयान पर भी उन्होंने कड़ा विरोध करते हुए कहा था कि ये बहुत ही शर्म की बात है। अामिर और उनकी पत्नी ने बहुत सोच-समझकर ये बयान दिया है। भैया या तो तैयार हो जाओ या लड़ों या फिर देश छोड़कर चले जाओ।
3. गौमांस को लेकर भी उन्होंने कहा था कि हम बीफ बाहर भेजते हैं। लाखों डॉलर कमाते हैं। जो लोग इसपर रोक लगाना चाहते हैं, वे डरपोक हैं।
4. नक्सलियों को लेकर उन्होंने कहा था कि वो आतंकवादी नहीं हैं, वे फाइटर हैं। वे अपने हक के लिए लड़ते हैं। वे गरीबों को तंग नहीं करते हैं।
ताजा खबरें 😄👇

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल
सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…
5. अन्ना हजारे के अनशन के वक्त उन्होंने कहा था कि मुझे शर्म आती है जब एक आईएस और आईपीए अफसर गवार नेता और सांसदों को सैल्यूट करते हैं। देश के ज्यादातर नेता अनपढ़ हैं, गवार हैं। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































