कोरोना वायरस का कहर: पूरे देश में 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस का कहर

नई दिल्ली। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए आज रात 12 बजे से देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया है। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद रात 12 बजे से देश में कर्फ्यू के जैसे हालात हो जाएंगे।

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित क्षेत्रों के पदाधिकारियों को संपूर्ण लॉकडाउन को लागू कराने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश को इस वक्त कोरोना से बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग 21 दिनों के लिए बाहर निकलना क्या है यह भूल जाए।

पीएम मोदी ने कहा कि लोग घर में ही रहे। वे बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि इस वक्त खुद को और अपने परिवार को बचाना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कोरोना का मतलब समझाते हुए कहा कि कोरोना मतलब, कोई रोड पर ना निकले। आज रात 12 बजे से घरों से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

पीएम मोदी के संबोधन के कुछ अंश-

–हमें भी ये मानकर चलना चाहिए कि हमारे सामने यही एक मार्ग है। हमें घर से बाहर नहीं निकलना है। चाहे जो हो जाए, घर में ही रहना है: पीएम मोदी

– उपाय क्या है, विकल्प क्या है? कोरोना से निपटने के लिए उम्मीद की किरण, उन देशों से मिले अनुभव हैं जो कोरोना को कुछ हद तक नियंत्रित कर पाए: पीएम मोदी

– सोचिए, पहले एक लाख लोग संक्रमित होने में 67 दिन लगे और फिर इसे 2 लाख लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 11 दिन लगे। ये और भी भयावह है कि दो लाख संक्रमित लोगों से तीन लाख लोगों तक ये बीमारी पहुंचने में सिर्फ चार दिन लगे। यही वजह है कि चीन, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली-ईरान जैसे देशों में जब कोरोना वायरस ने फैलना शुरू किया, तो हालात बेकाबू हो गए: पीएम मोदी

– आपको ये याद रखना है कि कई बार कोरोना से संक्रमित व्यक्ति शुरुआत में बिल्कुल स्वस्थ लगता है, वो संक्रमित है इसका पता ही नहीं चलता। इसलिए ऐहतियात बरतिए, अपने घरों में रहिए: पीएम मोदी

– घर में रहें, घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें। आज के फैसले ने, देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है: पीएम मोदी

–आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है: पीएम मोदी

 

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

– निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी, लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है: पीएम मोदी

– देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है: पीएम मोदी

– हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है: पीएम मोदी

-आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। पिछले 2 दिनों से देश के अनेक भागों में लॉकडाउन कर दिया गया है। राज्य सरकार के इन प्रयासों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए: पीएम मोदी

– कुछ लोगों की लापरवाही, कुछ लोगों की गलत सोच, आपको, आपके बच्चों को, आपके माता पिता को, आपके परिवार को, आपके दोस्तों को, पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी: पीएम मोदी

– आप कोरोना वैश्विक महामारी पर पूरी दुनिया की स्थिति को समाचारों के माध्यम से सुन रहे हैं और देख भी रहे हैं। दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है: पीएम मोदी

– एक दिन के जनता कर्फ्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर, एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं: पीएम मोदी

-22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था, एक राष्ट्र के नाते उसकी सिद्धि के लिए हर भारतवासी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ, पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया: पीएम मोदी


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कोरोना वायरस का कहर: पूरे देश में 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस का कहर
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts