मुंबई। ‘भाभी जी घर पर हैं’ की पूर्व अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने टीवी सीरियल ‘एफआईआर’ की अभिनेत्री कविता कौशिक को कड़ा जवाब दिया है। बीते दिनों शिल्पा ने टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली और उनकी पत्नी बेनेफर कोहली पर मेंटल और सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था।
जिसके बाद कविता कौशिक ने उनके इस बयान पर कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो वो पिछले एक साल से चुप क्यों थी। एक अखबार से बातचीत में शिल्पा ने कहा कि जितने मुह उतनी बातें। मैंने बहुत कुछ झेला है। सबको लगता है कि मैंने पैसों के लिए ये सब किया। यौन उत्पीड़न के बारे में बात करना आसान नहीं है। पहले कुछ लोग आपको चुप रहने को कहेंगे लेकिन फिर कहेंगे कि इतने दिनों से चुप क्यों थी। ऐसी स्थिति में मेरी जगह कोई और होता तो आत्महत्या कर लेता।
बता दें कि शिल्पा ने पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ को शुरू होने के एक साल बाद ही छोड़ दिया था। उस वक्त शिल्पा के शो छोड़ने को लेकर काफी विवाद हुआ था। तमाम टीवी के कलाकार दो खेमों में बंट गए थे।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































