नई दिल्ली। क्रिकेट को अनिश्चित खेल कहा जाता है। यहां पर कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। यूं तो क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड बने है और बिगड़े हैं लेकिन शायद क्रिकेट के इतिहास में ये ऐसा पहला मामला है जब मात्र 4 गेंदों में 92 रन बने हों। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद कभी टूटेगा नहीं और शायद बने भी नहीं।
किस गेंदबाज ने ये कारनामा कर दिखाया?
दरअसल बांग्लादेश में एक क्लब ने 88 रनों के लक्ष्य को मात्र 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया। हुआ यूं कि एक गेंदबाज ने अपने ओवर के दौरान 13 वाइड और 3 नोबॉल फेंकी और अपने 92 रन लुटा दिए। ढांका में खेली जा रही इस मैच में लालमटिया टीम के गेंदबाज सुजोन महमूद ने अपने ओवर में केवल 4 गेदों में विरोधी टोमों को जीत के स्कोर पर पहुंचा दिया।
महमूद ने क्यों किया ऐसा?
महमूद ने कुल 13 वाइड गेदों में 65 रन और 3 नोबॉल में 15 रन दिये। इस तरह से विरोधी टीम पूर 10 विकेट से मैच जीत गई। गेंदबाज ने ऐसा जानबूझ कर किया। महमूद ने अंपायर के फैसलों से नाराज होकर ऐसा किया। इस तरह की गेंदबाजी करने के लिए महमूद को अपने टीम का पूरा सपोर्ट मिला था।
यहां प्रदर्शित चित्रों पर हम दावा नहीं करते। इनपर इनके मालिकों का अपना कॉपीराइट है।
Whatsapp Group | Join |
Telegram channel | Join |

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।