लॉकडाउन के तुरंत बाद रेल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है!

लॉकडाउन में रेल यात्रा

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाउन के दूसरे पड़ाव में है। जिस तरह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं और लोग इस कयास में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं कि जल्द ही लॉकडाउन खत्म होगा और अपने जनजीवन को पहले की तरह जी पाएंगे।

ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन खत्म होने की तारीख यानी 3 मई के तुरंत बाद हवाई या ट्रेन की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो शायद उनको  निराशा हाथ लगने वाली है। क्योंकि जिस तरह के हालात देश में अभी बने हुए हैं, ऐसे में भारतीय जनजीवन पटरी पर आने में काफी समय लग सकता है। भारत में कोरोना वायरस को लेकर शुरूआती दौर से ही केंद्र और राज्य सरकार सख्ती बनाए हुए है।

सरकार द्वारा बनाए गए मंत्रियों की टीम लगातार हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार सरकारी मंत्रियों की ये टीम लॉकडाउन के दूसरे चरण को खत्म होने के बाद तीन मई के तुरंत बाद रेल यात्रा को शुरू करने के पक्ष में नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है और सूत्रों से पता चला है कि सबकुछ ठीक रहा तो पीएम मोदी ही अंतिम निर्णय लेंगे।

सूत्रों से पता चला है कि फिलहाल मंत्रियों की ये टीम यात्री गाड़ियां शुरू करने के पक्ष में नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि रेल गाड़ियों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन संभव नहीं है और अगर ऐसा होता है तो फिर से भारतीय जनजीवन खतरे में आ जाएगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

खबरों के मुताबिक, सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया तथा अन्य निजी एयरलाइंस को 3 मई के बाद बुकिंग न करने को कहा गया है। पिछले दिनों एयर इंडिया ने कहा था कि उसने कुछ मार्गों पर 4 मई से घरेलू उड़ानों के लिए और 1 जून से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

वहीं ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हवाई और रेल यात्रा कब से शुरू होगी, इस बारे में किसी विशेष तारीख पर कोई चर्चा नहीं हुई है। फिलहाल यही कहना उचित होगा कि अभी लंबा समय लगेगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

लॉकडाउन के तुरंत बाद रेल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है!

लॉकडाउन में रेल यात्रा
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts