नई दिल्ली। आजकल तरह-तरह के गेम दुनियाभर में लोकप्रिय हो रहे हैं। कई बार ऐसा सुनने में आता है कि गेम खेलते-खेलते किसी ने आत्महत्या कर ली। दुनियाभर में अभी तक 200 से ज्यादा युवाओं को मौत की नींद सुला चुका ये गेम अब भारत में भी आ चुका है। इस गेम से सबसे ज्यादा मौत रूस में हुई है। रूस में सबसे ज्यादा 113 लोगों ने गेम खेलते-खेलते आत्महत्या कर ली। ‘ब्लू वेल’ नाम की इसी गेम का शिकार हुआ मुंबई का मनप्रीत और उसने 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।
Read Also: नीतीश का दांव: आखिरकार ये खेल किस करवट बैठेगा ?
‘ब्लू वेल’ को ‘द ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम नाम से भी जाना जाता है। रूस के फिलिप बुडेकिन ने ये गेम बनाया था। इस ऑनलाइन गेम खेलने वाले शख्स को हर दिन एक डेयर दिया जाता है। डेयर पूरा के बाद गेम खेलने वाला शख्स अपनी फोटो एडमिन को भेजता है। इस गेम की शुरुआत में खेलने वाले शख्स को एडमिन हॉरर फिल्म देखने जैसे आसान टास्क देता है। इसके बाद गेम का लेवल बढ़ता चला जाता है और इसके बाद गेम खेलने वाले शख्स को शरीर को चोट पहुंचाने जैसे टास्क दिए जाते हैं।
Read Also: अब शरीर में लगेंगे चिप, चिप की मदद से कर सकेंगे अपने सारे काम
गेम खेलने वाला शख्स धीरे-धीरे गेम का आदी हो जाता है। जब गेम को खेलते हुए गेमर अपने सारे टास्क को पूरा कर लेता है तो अंत में ए़डमिन सुसाइड का डेयर देता है। शायद इसी का शिकार मुंबई का मनप्रीत हो गया है। ब्लू वेल के अलावा दुनियाभर में कुछ और ऐसे गेम्स भी हैं जो बच्चों को सुसाइड करने के लिए मजबूर करते हैं। इसमें फायर चैलेंज, साइबर बुलिंग और चोकिंग जैसे गेम शामिल हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Realme Neo 7 Turbo AI: दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस से भरपूर नया स्मार्टफोन
Realme Neo 7 Turbo AI: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और धांसू फोन…
Read Also: अब अभिनेत्री मधुबाला की मुस्कान भी खिलेगी मैडम तुसाड म्यूजियम में
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































