भारत की कार्रवाई पर दुनिया दो हिस्सों में बंटी, तुर्की का पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर

दुनिया दो हिस्सों में बंट गई, भारत की कार्रवाई किसने क्या कहा?

भारत की कार्रवाई के बाद दुनिया दो हिस्सों में बंट गई है। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया तो दुनिया के अलग-अलग देशों की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक ओर अमेरिका, फ्रांस और इज़राइल जैसे देश हैं, जिन्होंने भारत के “सेल्फ डिफेंस राइट” का समर्थन किया। वहीं दूसरी ओर चीन, तुर्की और ईरान जैसे देश हैं जिन्होंने भारत को संयम बरतने की नसीहत दी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा – “दोनों देशों को बातचीत के जरिए तनाव कम करना चाहिए।” बता दें कि भारत द्वारा 6 मई 2025 को रात में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई और तुर्की द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयानों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज़ हो गई है।

कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि तुर्की की पाकिस्तान के साथ बढ़ती दोस्ती का असर उसकी बयानबाजी में दिख रहा है। ओआईसी (Organisation of Islamic Cooperation) के मंच से तुर्की बार-बार कश्मीर पर भारत विरोधी बयान देता रहा है। लेकिन इस बार भारत ने डिप्लोमैटिक लेवल पर सख्त आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया – “तुर्की को अपने आंतरिक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि भारत के आत्म-सुरक्षा पर।”

तुर्की का पाकिस्तान को समर्थन

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों के कुछ ही घंटों बाद तुर्की ने पाकिस्तान के साथ एकजुटता व्यक्त की। इस्लामाबाद में तुर्की के राजदूत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की और भारत की कार्रवाई को “पाकिस्तान की संप्रभुता का अकारण उल्लंघन” बताया। दोनों देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं पर गहन चर्चा की और करीबी समन्वय की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

भारत की कार्रवाई से एक सप्ताह के पहले ही तुर्की की वायु सेना का C-130 विमान और एक युद्धपोत पाकिस्तान पहुंचे हैं। हालांकि तुर्की और पाकिस्तान दोनों ने सैन्य उपकरणों की आपूर्ति के दावों से इनकार किया है लेकिन इन यात्राओं का समय और प्रकृति रणनीतिक सहयोग की ओर संकेत करते हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने 28 अप्रैल को कहा था कि तुर्की पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव कम होते देखना चाहता है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ता तनाव जल्द से जल्द कम हो। इससे पहले कि यह और गंभीर स्थिति में बदल जाए।”


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

भारत की कार्रवाई पर दुनिया दो हिस्सों में बंटी, तुर्की का पाकिस्तान प्रेम जगजाहिर

दुनिया दो हिस्सों में बंट गई, भारत की कार्रवाई किसने क्या कहा?
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts