नई दिल्ली। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की है। दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और इलाके में सीएए के विरोध में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का समाधान निकालने की अपील की।
दुकानदारों ने एसपी से गुहार लगाया और कहा कि प्रदर्शन खत्म होने पर ही वे अपनी दुकानें खोल सकेंगे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चिंताओं को उठाया, क्योंकि लगभग तीन महीने से उनकी दुकानें बंद हैं। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सुना और उन्हें बताया कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है और वे इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते है।
बता दें कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाएँ सीएए के खिलाफ पिछले लगभग तीन महीनों से प्रदर्शन कर रही हैं। विरोध-प्रदर्शन के कारण कालिंदी कुंज-नोएडा लिंक रोड कई सप्ताह से ठप है। ऐसे में आवागमन भी पूरी तरह से ठप पड़ा है।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त वार्ताकारों ने कई बार शाहीन बाग का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों से कहा कि शीर्ष अदालत ने विरोध करने के उनके अधिकार को बरकरार रखा है। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विरोध-प्रदर्शनों से अन्य नागरिकों का अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकारों ने शाहीन बाग का दौरा कर प्रदर्शनकारियों से बात भी की है। हालांकि शाहीन बाग को लेकर अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































