Senior Citizen Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद चाहिए हर महीने कमाई? पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके लिए है बेस्ट!

Senior Citizen Savings Scheme

Highlights:

  • पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश पर 8.2% ब्याज
  • ₹30 लाख निवेश पर हर महीने ₹20500 कमाई
  • हर तीन महीने में ₹61500 ब्याज

Highlights:

  • पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश पर 8.2% ब्याज
  • ₹30 लाख निवेश पर हर महीने ₹20500 कमाई
  • हर तीन महीने में ₹61500 ब्याज

Senior Citizen Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है कि अब खर्च कैसे चलाएं? क्योंकि जहां एक ओर सैलरी रुक जाती है लेकिन ज़िंदगी की ज़रूरतें कम नहीं होतीं। बल्कि कई बार जिम्मेदारियां पहले से ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग ऐसी योजनाएं तलाशते हैं जहां उनका पैसा सुरक्षित भी रहे और हर महीने कुछ कमाई भी हो।

अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसमें ना तो शेयर मार्केट का जोखिम है और ना ही ब्याज मिलने में कोई परेशानी।

₹30 लाख निवेश पर ₹20500 हर महीने की कमाई

इस स्कीम में अधिकतम ₹30 लाख तक का निवेश किया जा सकता है। मौजूदा समय में इसमें 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज हर तीन महीने में एक बार आपके खाते में ट्रांसफर होता है। यानी तिमाही में ₹61,500 और हर महीने करीब ₹20,500 तक की कमाई हो सकती है।

अगर आप इस ब्याज को निकालने की जगह जमा होने देते हैं तो 5 साल बाद आपका ₹30 लाख का निवेश बढ़कर लगभग ₹42 लाख तक पहुंच सकता है। इससे न केवल आपकी पूंजी सुरक्षित रहेगी बल्कि रिटायरमेंट के बाद पैसों की टेंशन भी नहीं रहेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

Jan 26, 2026
PM Kisan New Updates

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें

PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Jan 23, 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ

Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…

Jan 22, 2026

पोस्ट ऑफिस जाकर खोलें खाता

Senior Citizen Savings Scheme में निवेश करने के लिए आपको किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा। वहां से SCSS का फॉर्म लेना है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ लगाकर जमा करें। सारी जानकारी सही पाए जाने के बाद आपका खाता खुल जाएगा और ब्याज तय समय पर खाते में आने लगेगा।

बिलकुल सुरक्षित, सरकारी गारंटी के साथ

यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है। इसलिए इसमें निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इसमें बुजुर्गों के लिए स्थिर और निश्चित इनकम की व्यवस्था की गई है। यह खासतौर से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रिटायरमेंट के बाद किसी भरोसेमंद आय का स्रोत ढूंढ रहे हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Senior Citizen Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद चाहिए हर महीने कमाई? पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके लिए है बेस्ट!

Senior Citizen Savings Scheme
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts