Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहनों के लिए बड़ी खबर

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana

Highlights:

  • महिलाओं को अब मिलेगा 1 लाख रुपये तक का कर्ज
  • सरकार की चार योजनाओं के तहत ब्याज सब्सिडी
  • सामूहिक व्यवसाय के लिए भी कर्ज संभव

Highlights:

  • महिलाओं को अब मिलेगा 1 लाख रुपये तक का कर्ज
  • सरकार की चार योजनाओं के तहत ब्याज सब्सिडी
  • सामूहिक व्यवसाय के लिए भी कर्ज संभव

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana की 12वीं किस्त का इंतजार कर रही लाखों महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब लाडकी बहिण योजना के लाभार्थियों को 1 लाख रुपये तक का कर्ज शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। इस कर्ज का लाभ मुंबई की महिलाएं उठा सकेंगी।

मिल चुके हैं 11 किस्तों में 16,500 रुपये

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना जुलाई 2024 में शुरू की गई थी और अब तक पात्र महिलाओं को 11 किश्तों में कुल 16,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें छोटे व्यवसायों के लिए प्रोत्साहित करना है। कई महिलाओं ने इस पैसे से छोटे उद्योग शुरू किए और खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।

अब मुंबई बैंक ने एक बड़ा कदम उठाते हुए महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का कर्ज बिना ब्याज के देने की घोषणा की है। पहले यह कर्ज 9% ब्याज दर पर दिया जाता था, लेकिन अब राज्य सरकार के चार महामंडलों की योजनाओं के तहत ब्याज की सब्सिडी देकर इसे शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा।

किन योजनाओं से मिल रही है छूट?

ब्याज सब्सिडी राज्य सरकार की इन चार योजनाओं से दी जा रही है:

  1. पर्यटन महामंडल की ‘आई योजना’ – 12% तक ब्याज की वापसी
  2. अण्णासाहेब आर्थिक विकास महामंडल
  3. भटक्या विमुक्त समुदाय महामंडल
  4. ओबीसी महामंडल

इन योजनाओं में पात्रता रखने वाली महिलाएं कर्ज पर ब्याज नहीं चुकाएंगी। यह राशि सरकार वहन करेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

Jan 26, 2026
PM Kisan New Updates

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें

PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Jan 23, 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ

Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…

Jan 22, 2026

व्यवसाय के लिए सामूहिक कर्ज भी

मुंबई बैंक के अध्यक्ष प्रवीण दरेकर ने बताया कि अकेली महिला को 1 लाख रुपये तक का कर्ज मिलेगा। अगर 5 से 10 महिलाएं मिलकर कोई व्यवसाय शुरू करती हैं तो उन्हें सामूहिक रूप से भी सहायता दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को बैंक में आवेदन करना होगा, जिसके बाद व्यवसाय की जांच और पात्रता की पुष्टि की जाएगी।

वर्तमान में Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana की करीब 12 से 13 लाख महिलाएं मुंबई में लाभार्थी हैं। इनमें से लगभग 1 लाख महिलाएं पहले से ही मुंबई बैंक की सदस्य हैं। इस योजना का लक्ष्य सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी महिलाओं को सशक्त बनाना है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहनों के लिए बड़ी खबर

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts