Maiya Samman Yojana: आधार लिंक खातों को पहले मिलेगा लाभ, 52 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये

Maiya Samman Yojana

Highlights:

  • मई की राशि 2,500 रुपये खातों में ट्रांसफर होनी शुरू
  • फिलहाल सिर्फ आधार सीडेड खातों में पैसा भेजा रहा है
  • जून माह की राशि पर फिलहाल फैसला लंबित

Highlights:

  • मई की राशि 2,500 रुपये खातों में ट्रांसफर होनी शुरू
  • फिलहाल सिर्फ आधार सीडेड खातों में पैसा भेजा रहा है
  • जून माह की राशि पर फिलहाल फैसला लंबित

Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मई माह की किश्त का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने इस महीने की राशि का ट्रांसफर कुछ जिलों में शुरू कर दिया है। सोमवार से बाकी जिलों में भी महिलाओं के खाते में पैसा आने लगेगा।

हालांकि पहले उम्मीद की जा रही थी कि मई और जून दोनों महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर होगी, लेकिन अभी सिर्फ मई की किश्त यानी 2,500 रुपये ही महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं।

इस योजना से पूरे राज्य की लगभग 52 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों को अक्टूबर महीने तक की राशि पहले ही आवंटित कर दी है। विभाग की मंजूरी के बाद ही यह पैसा महिलाओं के खातों में भेजा जाता है।

फिलहाल वही महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हो चुके हैं। जिन लाभुकों के खाते अब तक आधार से नहीं जुड़े हैं, उनके लिए प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।

Maiya Samman Yojana Eligibility

  • उम्र 18 से 50 वर्ष
  • महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए
  • लाभ के लिए आधार और बैंक खाता सीड होना जरूरी

कितनी राशि मिलती है?

• हर पात्र महिला को हर महीने ₹2,500
• राशि DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर

Maiya Samman Yojana Doccuments

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्वयं घोषणा पत्र

योजना का लाभ लेने के लिए कैसे करें आवेदन?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

Jan 26, 2026
PM Kisan New Updates

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें

PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Jan 23, 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ

Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…

Jan 22, 2026

• आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है
• ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र से फॉर्म लें
• दस्तावेज़ लगाकर वहां जमा करें
• सत्यापन के बाद लाभार्थी सूची में नाम दर्ज किया जाएगा
• स्वीकृति के बाद DBT के ज़रिए राशि मिलने लगती है

योजना की राशि बढ़ाकर दी जा रही है

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है। अप्रैल 2024 में इस योजना की राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया। पहले यह राशि 1,000 रुपये थी।

योजना का फायदा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो 18 से 50 वर्ष की उम्र के बीच हैं और जिनका नाम राशन कार्ड में दर्ज है। इसके अलावा उनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।

विभाग ने सभी जिलों को आदेश दे दिया है कि जल्द से जल्द पात्र महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जाए। इसके लिए जिलों में बनी समितियों को सत्यापन कार्य भी तेज करने का निर्देश दिया गया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Maiya Samman Yojana: आधार लिंक खातों को पहले मिलेगा लाभ, 52 लाख महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये

Maiya Samman Yojana
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts