मुंबई। लगता है कि एक और बॉलीवुड कपल एक-दूसरे से अलग हो गया है। जाह्नवी और ईशान जो करण जौहर के साथ एक साथ फिल्म धड़क में दिखाई दिए थे, उनके रियल लाइफ में भी अफेयर के चर्चे थे। हालांकि हालिया रिपोर्ट की मानें तो इस कपल का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने खुद ही अलग होने का फैसला लिया है और उनका यह फैसला प्रफेशनल है क्योंकि दोनों अपने प्यार के बजाय करियर और काम पर ध्यान देना चाहते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, जब जाह्नवी एक प्रमोशनल इवेंट में थीं तभी वहां ईशान के आने से वह अनकम्फर्टेबल हो गईं। रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि ईशान से अलग होने का फैसला जाह्नवी कपूर ने लिया था। वैसे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया था लेकिन इनकी डेटिंग के चर्चे हमेशा से थे।
जब जाह्नवी से एक चैट शो ईशान को डेट करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इससे इनकार किया था लेकिन उनके भाई अर्जुन कपूर ने कहा था कि ईशान हमेशा जाह्नवी कपूर के आस-पास रहते हैं। यहां तक कि जाह्नवी के पापा बोनी कपूर ने भी कहा था कि वह जाह्नवी और ईशान की दोस्ती का सम्मान करते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी अब फिल्म गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल में लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन के साथ, रूही अफजा में राजकुमार राव के साथ और करण जौहर की फिल्म मल्टी-स्टारर फिल्म तख्त में नजर आएंगी। दूसरी तरफ, ईशान खट्टर फिल्म खाली पीली में अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































