खुजली के घरेलू उपाय – इन घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

खुजली के घरेलू उपाय

खुजली दूर करने के घरेलू उपाय – शरीर में खुजली होने से शरीर को नुकसान होता है। यह एलर्जी, कीड़े या मच्छर के काटने, सूखी त्वचा के कारण हो सकती है। शरीर में जिस जगह पर खुजली हो रही है, वहां लगातार खुजली करने से नाखूनों के दाग पड़ जाते हैं और ऐसे में त्वचा में संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए ज्यादा और बार-बार खुजली नहीं करना चाहिए।

खुजली को दूर करने के घरेलू उपाय

पुदीना के पत्तियों का करें इस्तेमाल – पुदीने की पत्तियों में खुजली दूर करने की ताकत होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पुदीना में एन्सथेटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो खुजली की समस्या में राहत प्रदान करने वाले होते हैं। खुजली से राहत पाने के लिए पुदीना को कुछ मिनटों के लिए गर्म पानी में उबालें। ठंडा होने के बाद इसे साफ कपड़ा से छान लें। अब पानी में रूई डुबोकर खुजली वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से राहत मिलेगी।

तुलसी की पत्तियों का करें इस्तेमाल – तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। तुलसी की पत्तियों में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट को खुजली से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे खुजली की समस्या में राहत मिलेगी।

नीम से करें खुजली दूर – तुलसी की तरह ही नीम में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। नीम का प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। नीम त्वजा की बीमारियों के इलाजे में बहुत उपयोगी होता है। गर्म पानी में नीम की कुछ पत्तियों को भिंगो दें। पानी में पत्तियों को कम से कम आधे घंटे रखें। अब इसी पानी से नहा लें। खुजली में राहत मिलेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

नारियल तेल का करें इस्तेमाल – नारियल का तेल हर घर में पाया जाता है। इसे बालों में लगाया जाता है। लेकिन नारियल का तेल खुजली में भी राहत प्रदान करता है। नारियल तेल को थोड़ा गुनगुना गर्म करके खुजली वाली जगह पर लगाएं और मसाज करें। इस तेल का इस्तेमाल नहाने से पहले भी करें और नहाने के बाद भी प्रभावित हिस्से पर जरूर लगाएं।

इस लेख में दी गई जानकारी शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य स्थितियों में लाइसेंस प्राप्त डॉक्टर की ही सलाह लें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार के लिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के ना करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको होने वाले किसी भी तरह से संभावित नुकसान के लिए हन्ट आई न्यूज जिम्मेदार नहीं होगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

खुजली के घरेलू उपाय – इन घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

खुजली के घरेलू उपाय
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts