घर में कॉकरोच ने मचाया हुआ है आतंक, जानें इन्हें भगाने का घरेलू उपाय

घर से कॉकरोच को भगाने के लिए कई तरह के उपाय कर सकते हैं। तेज पत्ता, कॉफी के इस्तेमाल से कॉकरोच भाग जाते हैं।
कॉकरोच भगाने के उपाय


कॉकरोच भगाने के उपाय : घर में अक्सर कई प्रकार के कीड़े-मकोड़े घूमते रहते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आतंक कॉकरोच मचाता है। कॉकरोच किसी भी प्रकार की गंदगी से निकल सकता है। घर में यह गंदगी को फैलाते हैं और बीमार करते हैं। जिसके चलते जरूरी हो जाता है कि कॉकरोच को घर से निकाला जाए। इन कॉकरोच की आपके किचन में मौज ना हो इसके लिए समय रहते इन्हें घर से भगाने में लग जाइए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कॉकरोच को कैसे घरेलू उपायों से भगाया जा सकता है।

मिटटी का तेल

केरोसिन या मिट्टी के तेल का उपयोग कर आप काॅकरोच को बहुत तेजी से घर से भगा सकते हैं। केरोसिन को स्प्रे कैन में भरकर या फिर पुरानी रखी किसी बोतल के ढक्कन में छेद कर जहां पर काॅकरोच सबसे अधिक मात्रा में दिखाई दे, वहां पर छिड़काव कर दें। इससे यह कीड़ें इसकी गंध से भाग जाएंगे। स्प्रे के दौरान अपनी त्वचा को ढककर रखें।

लौंग का उपयोग

लौंग कॉकरोच को भगाने का सबसे आसान उपाय है। इसकी खुशबू से वह भाग जाते हैं। घर के कोनों में, स्टोर रूम, किचन में लौंग की कलियां रख दें। इसकी गंध से कॉकरोच घर से भाग जाएंगे।

पुदीना (धनिया) का उपयोग

पुदीना भी कॉकरोच को भगाने का कारगर उपाय है। घर में जहां-जहां आपको कॉकरोच  दिखे, वहां पर पुदीने की पत्तियां रख दें। ऐसा करने से कॉकरोच भाग जाएंगे। इसके अलावा आप धनिया का प्रयोग भी कर सकते हैं।

नीम का पानी

नीम के काफी फायदे होते हैं। यह कीटों को मारने में भी कारगर साबित होता है। नीम की पत्तियों में वोलेटाइल तत्व मौजूद होते हैं जो कीड़ों को दूर भगाने का काम करता है। नीम की पत्तियां पानी में उबालकर इसका छिड़काव कॉकरोच वाले जगह पर कर दें।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

कॉफी का इस्तेमाल

कॉफी का इस्तेमाल करके कॉकरोच को आसानी से पकड़ा जा सकता है। रात के समय कॉफी और शक्कर का मिश्रण बनाकर रख दें। जार को अंधेरे वाली जगह में रखें। काॅफी की खुशबू से कॉकरोच आकर्षित होते हैं। लेकिन कॉफी में कैफीन होने की वजह से कॉकरोच मर जाते हैं।

बोरिक एसिड और शक्कर

बोरिक एसिड का उपयोग आटे और शक्कर में मिलाकर किया जाता है। इनकी गोली बनाई जाती है और कॉकरोच वाली जगह पर रख दी जाती है। जिससे कॉकरोच मर जाते हैं।

तेज पत्ता और बेकिंग सोडा

तेज पान पत्ता से आने वाली तेज गंध कॉकरोचों को घर से दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा बेकिंग सोडा को शक्कर में मिलाकर इसे काॅकरोच वाली जगह पर रख दें। शक्कर काॅकरोच को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह मिश्रण काॅकरोच के लिए जहर का कार्य करेगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

घर में कॉकरोच ने मचाया हुआ है आतंक, जानें इन्हें भगाने का घरेलू उपाय

घर से कॉकरोच को भगाने के लिए कई तरह के उपाय कर सकते हैं। तेज पत्ता, कॉफी के इस्तेमाल से कॉकरोच भाग जाते हैं।
कॉकरोच भगाने के उपाय
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts