Home Minister of India: भारत के गृहमंत्री कौन हैं?

Home Minister of India

Home Minister of India: वर्तमान में भारत के गृहमंत्री अमित शाह हैं। भारत का गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री के बाद सबसे ताकतवर मंत्रालय होता है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया। अमित शाह ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में गांधीनगर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

भारत के पहले गृह मंत्री के तौर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 15 अगस्त 1947 से लेकर 15 दिसंबर 1950 तक अपनी सेवाएं दी। सरदार बल्लभ भाई पटेल के बाद राजगोपाल चारी को गृह मंत्री बनाया गया। राजा गोपाल चारी 26 दिसंबर 1950 से लेकर 25 अक्टूबर 1951 तक भारत के गृह मंत्री रहे।

उसके बाद कैलाश नाथ भारत के गृह मंत्री बने। कैलाश नाथ का कार्यकाल 25 अक्टूबर 1951 से शुरू होकर 10 जनवरी 1955 तक चला। कैलाश नाथ के बाद गोविंद बल्लभ पंत को भारत का गृह मंत्री बनाया गया। गोविंद बल्लभ पंत 10 जनवरी 1955 से लेकर 7 मार्च 1961 तक भारत के गृह मंत्री रहे। गोविंद बल्लभ पंत भारत के पहले गृह मंत्री बने जिन्होंने पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा किया।

इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री ने गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाला। लाल बहादुर शास्त्री 4 अप्रैल 1961 से लेकर 29 अगस्त 1963 तक भारत के गृह मंत्री रहे। लाल बहादुर शास्त्री के बाद गुजराती लाल नंदा ने गृह मंत्रालय का पदभार संभाला। गुजराती लाल नंदा का कार्यकाल 29 अगस्त 1963 से लेकर 14 नवंबर 1966 तक रहा।

उसके बाद यशवंतराव चौहान ने गृह मंत्रालय का पदभार संभाला और वह 14 नवंबर 1966 से लेकर 23 जून 1970 तक भारत के गृह मंत्री रहे। 1970 के बाद इंदिरा गांधी ने गृह मंत्री का पदभार संभाला और इंदिरा गांधी 27 जून 1970 से लेकर 4 फरवरी 1973 तक गृह मंत्री रहीं।

इंदिरा गांधी के बाद उमाशंकर दीक्षित भारत के गृह मंत्री बने। उमाशंकर दीक्षित का कार्यकाल 4 फरवरी 1973 से लेकर 10 अक्टूबर 1974 तक रहा। उसके बाद केसु ब्रह्मानंद रेड्डी को भारत का गृह मंत्री बनाया गया। ब्रह्मानंद रेड्डी का कार्यकाल 10 अक्टूबर 1974 से लेकर 24 मार्च 1977 तक रहा।

ब्रह्मानंद रेड्डी के बाद चरण सिंह ने गृह मंत्री के तौर पर पदभार संभाला और चरण सिंह का कार्यकाल 24 मार्च 1977 से लेकर 1 जुलाई 1978 तक रहा। फिर मोरारजी देसाई 1 जुलाई 1978 से लेकर 28 जुलाई 1979 तक भारत के गृह मंत्री रहे।

इसके बाद जेल सिंह भारत के गृह मंत्री बने और उन्होंने 14 जनवरी 1980 से लेकर 22 जून 1982 तक इस पद पर कार्य किया। जेल सिंह के बाद रामास्वामी वेंकटरमन भारत के गृह मंत्री बने और उनका कार्यकाल 22 जून 1982 से लेकर 2 सितंबर 1982 तक रहा।

2 सितंबर 1982 को प्रकाश चंद्र सेठी ने भारत के गृह मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला और उनका कार्यकाल 2 सितंबर 1982 से लेकर 14 जुलाई 1984 तक रहा। इसके बाद शंकर राव चौहान भारत के गृह मंत्री बने। शंकर राव चौहान का कार्यकाल 31 दिसंबर 1984 से लेकर 12 मार्च 1986 तक रहा।

चौहान के बाद सरदार बूटा सिंह 12 मई 1986 से लेकर 2 दिसंबर 1989 तक भारत के गृह मंत्री रहे। बता दें कि बूटा सिंह नीतीश सरकार में बिहार के राज्यपाल भी रहे और इस समय वह अपने विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। सरदार बूटा सिंह के बाद मुफ्ती मोहम्मद सईद भारत के गृहमंत्री बने।

मुफ्ती मोहम्मद सईद का कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 से लेकर 10 दिसंबर 1990 तक रहा। यह वही कालखंड था जब कश्मीर में आतंकवाद ने अपना सर उठाया। इस कारण मुफ्ती मोहम्मद सईद को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मुफ्ती मोहम्मद सईद के बाद चंद्रशेखर भारत के गृह मंत्री बने। चंद्रशेखर का कार्यकाल 10 नवंबर 1990 से लेकर 21 जून 1991 तक रहा।

इसके बाद शंकर राव चौहान भारत के गृहमंत्री बने। शंकर राव चौहान 21 जून 1991 से लेकर 16 मई 1996 तक भारत के गृह मंत्री रहे। शंकर राव चौहान के बाद मुरली मनोहर जोशी भारत के गृह मंत्री बने और उनका कार्यकाल 16 मई 1996 से लेकर 1 जून 1996 तक रहा। शंकर राव चौहान के बाद मुरली मनोहर जोशी 16 मई 1996 से लेकर 1 जून 1996 तक भारत के गृह मंत्री बने।

मुरली मनोहर जोशी सबसे कम समय तक भारत के गृहमंत्री (Home Minister of India) के रूप में कार्य किया। वह मात्र 16 दिनों तक भारत के गृह मंत्री रहे। मुरली मनोहर जोशी के बाद एच डी देवगौड़ा ने भारत के गृह मंत्री का कार्यभार संभाला और उन्होंने एक जून 96 से लेकर 29 जून 1996 तक भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

एच डी देवगौड़ा के बाद इंद्रजीत गुप्ता भारत के गृह मंत्री बने। इंद्रजीत गुप्ता 19 जून 1996 से लेकर 19 मार्च 1998 तक भारत के गृह मंत्री रहे। इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी भारत के गृह मंत्री (Home Minister of India) बने और उनका कार्यकाल 19 मार्च 1998 से लेकर 22 मई 2004 तक रहा। आडवाणी के बाद शिवराज पाटिल भारत के गृह मंत्री बने। पाटिल का कार्यकाल 22 मई 2004 से लेकर 30 नवंबर 2008 तक रहा।

शिवराज पाटिल के बाद पी चिदंबरम भारत के गृह मंत्री बने। पी चिदंबरम का कार्यकाल 30 नवंबर 2008 से लेकर 31 जुलाई 2012 तक चला। फिर सुशील कुमार शिंदे ने 31 जुलाई 2012 से लेकर 26 मई 2014 तक भारत के गृह मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।

2014 में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की करारी हार हुई और बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई। 2014 में राजनाथ सिंह को भारत का गृह मंत्री बनाया गया। सुशील कुमार शिंदे के बाद राजनाथ सिंह भारत के गृह मंत्री बने। राजनाथ सिंह 26 मई 2014 से लेकर 30 मई 2019 तक भारत के गृह मंत्री रहे।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया। वर्तमान में भारत के गृह मंत्री अमित शाह हैं। अमित शाह ने गृह मंत्री (Home Minister of India) के पद के तौर पर 30 मई 2019 को पदभार संभाला था।

स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री कौन थे?

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के पहले गृह मंत्री के तौर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अपनी सेवाएं दी। गृह मंत्री रहते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत का एकीकरण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारत के प्रथम महिला गृहमंत्री कौन थी?

भारत की पहली महिला गृहमंत्री इंदिरा गांधी थी। इंदिरा गांधी 3 वर्षों के लिए भारत के गृहमंत्री बनी थीं। श्रीमती इंदिरा गांधी का कार्यकाल 1970 से लेकर 1973 तक रहा।

प्रधानमंत्री के बाद सबसे ताकतवर मंत्री कौन होता है?

भारत में संघीय लोकतंत्र है। भारत में प्रधानमंत्री के बाद सबसे ताकतवर पद गृहमंत्री का होता है। इसलिए गृह मंत्री प्रधानमंत्री के बाद सबसे ताकतवर व्यक्ति होते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now