Highlights:
- रोजाना सुबह खाली पेट पीने से कब्ज और डायरिया की शिकायत दूर होती है।
- स्किन में नैचुरल कोलेजन बढ़ता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
- वेट लॉस में तेजी से मदद करता है और भूख को कंट्रोल करता है।
Highlights:
- रोजाना सुबह खाली पेट पीने से कब्ज और डायरिया की शिकायत दूर होती है।
- स्किन में नैचुरल कोलेजन बढ़ता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
- वेट लॉस में तेजी से मदद करता है और भूख को कंट्रोल करता है।
सुबह की शुरुआत अगर कुछ हेल्दी और असरदार चीज़ से हो, तो पूरे दिन का असर दिखता है। ऐसे में अलसी का पानी यानी Flaxseed Water एक ऐसा घरेलू उपाय है जो सेहत, त्वचा और पाचन से लेकर वजन कम करने तक में मदद करता है। ये पानी दिखने में भले ही सिंपल लगे, लेकिन इसके फायदे जानकर आप इसे अपनी दिनचर्या में ज़रूर शामिल करना चाहेंगे।
अलसी का पानी पीने के 6 बड़े फायदे
शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन B6, सेलेनियम, जिंक जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं। ये सभी मिलकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं।
कब्ज और डायरिया से राहत देता है
अगर आप हर सुबह खाली पेट अलसी का पानी पीते हैं तो यह पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और डायरिया से राहत देता है। यह पानी आंतों की सफाई करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें प्राकृतिक Laxative गुण होते हैं जो गैस, ब्लोटिंग और भारीपन जैसी समस्याओं को दूर करता है।
पिंपल्स की समस्या कम होती है
अलसी का पानी त्वचा के लिए भी नेचुरल Botox की तरह काम करता है। यह स्किन में कोलेजन को बढ़ाता है जिससे झुर्रियां और ढीलापन दूर होता है। साथ ही एक्ने की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। स्किन में ग्लो आता है और फेस फ्रेश दिखता है। अलसी में मौजूद अल्फालिनोलेनिक एसिड, हार्मोन बैलेंस करने में भी मदद करता है जिससे पिंपल्स की समस्या कम होती है।
वेट लॉस के लिए भी मददगार है
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
न्यू मॉम्स को भी अलसी खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह शरीर में सूजन यानी Inflammation को कम करती है। यही नहीं, ये वेट लॉस के लिए भी मददगार है क्योंकि ये भूख को कंट्रोल करता है और दिनभर की Cravings को कम करता है।
दिल की सेहत बेहतर होती है
जो लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं उनके लिए अलसी का पानी किसी दवा से कम नहीं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 और फाइबर कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे घटता है और दिल की सेहत बेहतर होती है।
प्रोस्टेट कैंसर से सुरक्षा देता है
यह पानी पुरुषों के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। यह हार्ट हेल्थ सुधारता है, Testosterone का लेवल बैलेंस करता है और प्रोस्टेट कैंसर से भी सुरक्षा देता है। इसमें मौजूद खास तत्व शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























