बुलंदशहर हिंसा: बजरंग दल नेता योगेश की FIR पर बवाल, पुलिस जांच में जुटी

fir-filed-against-bajrang-dal-leader-yogesh-raj-in-bulandshahr-violence

लखनऊ। बुलंदशहर हिंसा के मुख्‍य आरोपी योगेश राज की FIR पर अब बवाल मच गया है। योगेश ने 7 लोगों के खिलाफ गोकशी में एफआईआर दर्ज कराई है। दो आरोपियों के परिवारवालों का कहना है कि उनके बच्‍चे नाबालिग हैं और पूरी तरह से निर्दोष हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं परिवार वालों का कहना है कि योगेश राज के दबाव में पुलिस ने दो नाबालिग के नाम पर एफआईआर दर्ज किया है।

उक्त मामले में पुलिस ने योगेश राज की शिकायत पर सोमवार को 7 गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। योगेश राज ने सोमवार को स्‍याना पुलिस को तहरीर दिया और बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव महाब के जंगलों में घूम रहा था। इसी दौरान उसने नयाबांस के आरोपी गोतस्‍कर सुदैफ चौधरी, इलियास, शराफत, परवेज, (दो नाबालिग) और सरफुद्दीन को गोवंशों का कत्ल करते हुए देखा।

एफआईआर में दो बच्चों का भी नाम है जिसकी उम्र क्रमश: 11 और 12 साल है। बच्चों के पिता का कहना है कि उनके बच्चे बेकसूर हैं। बच्चे के पिता ने कहा दोनों बच्चे छोटे हैं, वह गोकशी  कैसे कर सकते हैं। बच्चे के पिता ने अपने दोनों बच्चों का आधार कार्ड भी दिखाया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी।

गौरतलब है कि योगेश राज पहले एक प्राइवेट नौकरी करता था। 2016 में योगेश बजरंग दल का जिला संयोजक बना। संयोजक बनने के बाद योगेश अपनी नौकरी छोड़कर पूरी तरह संगठन के लिए काम करने लगा। योगेश राज ने सोमवार उस हिंसक भीड़ की अगुआई की थी जिसमें हिंसा हुई थी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

योगेश राज स्याना के नयाबांस गांव का रहने वाला है और पहले भी कई विवादों में उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस एफआईआर के अनुसार योगेश राज अपने साथियों के साथ मिलकर भीड़ को भड़का रहा था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

बुलंदशहर हिंसा: बजरंग दल नेता योगेश की FIR पर बवाल, पुलिस जांच में जुटी

fir-filed-against-bajrang-dal-leader-yogesh-raj-in-bulandshahr-violence
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts